देश के अलग-अलग हिस्सों में धर्म के नाम पर आयोजित किए गए कार्यक्रमों में एक समुदाय विशेष के खिलाफ की गई भड़काऊ बयानबाजी पर सैन्य बलों के रिटायर्ड प्रमुखों सहित नौकरशाहों और नामचीन हस्तियों ने चिंता जताई है. इस संबध में इन लोगों ने देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक संयुक्त पत्र लिखा है. इस पत्र में कहा गया है कि धर्म के नाम पर आयोजित किए गए इन कार्यक्रमों में जिस तरह से मुस्लिम समुदाय के नरसंहार की बात की गई, उससे देश की बाहरी और भीतरी सुरक्षा खतरे में है. इस आधार पर पत्र में नरसंहार की बात करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है. देखिए वीडियो.
हेट स्पीच पर सैन्य बलों के पूर्व प्रमुखों सहित 100 हस्तियों ने चिंता जताई, लिखा पत्र
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा संयुक्त पत्र
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)










