उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार-प्रसार इस समय जोर-शोर से चल रहा है. बड़े-बड़े नेता अपनी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं. इसी बीच बीजेपी सांसद संघमित्रा मौर्य का एक बयान सामने आया है. बीजेपी सांसद संघमित्रा मौर्य (Sanghamitra Maurya) ने अपने पिता स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) को लेकर बड़ा बयान दिया है. संघमित्रा का कहना है कि वे अपने पिता के खिलाफ प्रचार नहीं करेंगी. फिर भले ही उनकी पार्टी ऐसा करने के लिए क्यों ना कहे. संघमित्रा मौर्य के पिता स्वामी प्रसाद मौर्य हाल ही में योगी कैबिनेट छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए हैं. देखें वीडियो.
BJP सांसद संघमित्रा मौर्य ने SP में गए पिता स्वामी प्रसाद मौर्य के लिए और क्या कहा?
संघमित्रा बोलीं- उनका रवैया दोहरा नहीं है
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)












