आंध्र प्रदेश (Andhra pradesh viral video) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि आदमी जमीन पर बैठी अपनी मां को बालों से खींच रहा है और फिर उसकी पीठ पर वार कर रहा है. इसके बाद वह उसे जोरदार थप्पड़ मारता है, जिसके बाद वह गिर जाती है और फिर रेड्डी उसे कई बार लात मारता है. इसके बाद वह अपने पिता को थप्पड़ मारने के लिए आगे बढ़ता है, जो पास ही बिस्तर पर बैठे नजर आ रहे हैं. यह घटना आंध्र प्रदेश के अन्नामय्या जिले के मदनपल्ली में हुई और आरोपी व्यक्ति की पहचान श्रीनिवासुलु रेड्डी के रूप में की गई है,जबकि उसके माता-पिता का नाम वेंकट रमन रेड्डी और लक्ष्मम्मा हैं. इस खबर को विस्तार से जानने के लिए वीडियो देखें.
माँ को घसीटा, फिर पिता को मारा थप्पड़, संपत्ति के लिए हैवान बना बेटा
Andhra Pradesh से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें एक शख्स अपने बूढ़े माता-पिता को बेरहमी से पीटता नजर आ रहा है. मामला परिवारों के बीच संपत्ति को लेकर विवाद से जुड़ा है
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)










