अमेरिका की एक अदालत ने डॉनल्ड ट्रंप के टैरिफ को गैरकानूनी बताया है. कोर्ट ने ट्रंप और उनके टैरिफ की कड़ी आलोचना की है. वॉशिंगटन डीसी की अपील्स कोर्ट ने कहा है कि ट्रंप की ओर से लगाए गए ज्यादातर टैरिफ गैरकानूनी हैं. लेकिन अदालत ने अपने फैसले पर फिलहाल रोक लगा दी है. मामला सुप्रीम कोर्ट तक जा सके. इस बीच ट्रंप ने गुस्से में साफ कर दिया कि सारे टैरिफ अभी भी लागू हैं और हटाने का सवाल ही नहीं है. ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लंबा चौड़ा बयान लिखा है. उन्होंने लिखा कि अगर टैरिफ हटा दिए गए तो ये अमेरिका के लिए पूरी तरह तबाही होगी. उनके मुताबिक इससे देश आर्थिक रूप से कमजोर हो जाएगा. ट्रंप ने कहा कि अमेरिका अब और ट्रेड डेफिसिट और दूसरे देशों के नॉन टैरिफ बैरियर्स बर्दाश्त नहीं करेगा. देखें वीडियो.
टैरिफ पर अमेरिका की कोर्ट ने ऐसी बात कही, गुस्साए ट्रंप क्या बोले?
डॉनल्ड ट्रंप ने गुस्से में साफ कर दिया कि सारे टैरिफ अभी भी लागू हैं और हटाने का सवाल ही नहीं है.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)











