The Lallantop

लंदन में हुई सऊदी प्रिंस की मौत की वजह पता लगी, होटल में बाथरूम के फर्श पर पड़े थे

सऊदी प्रिंस अब्दुल्ला पिछले साल लंदन के एक होटल में मृत पाए गए थे. अपनी मौत से एक दिन पहले आखिरी बार उन्हें CCTV में देखा गया था जब वह सिगरेट पीने के लिए बाहर निकले थे. अब उनकी मौत की वजह पता चली है.

Advertisement
post-main-image
सऊदी अरब के प्रिंस अब्दुल्ला बिन फहद (बाएं). (फोटो: X)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • सऊदी अरब के प्रिंस अब्दुल्ला बिन फहद की मौत लंदन के मैरियट होटल में शराब और ड्रग्स के ओवरडोज के कारण हुई, जिससे उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था और उनकी मौत हो गई थी।
  • टॉक्सिकोलॉजी रिपोर्ट में प्रिंस के खून में शराब की मात्रा कानूनी सीमा से तीन गुना अधिक और कई ड्रग्स पाई गईं, जिससे कार्डियक अरेस्ट हुआ था।
  • मृत्यु के बाद जांच में आत्महत्या या किसी तीसरे पक्ष की भूमिका का कोई प्रमाण नहीं मिला है, और उनका शराब और ड्रग्स से इलाज अगस्त 2025 में हुआ था।

सऊदी अरब के प्रिंस अब्दुल्ला बिन फहद (29) बीते साल लंदन के एक लग्जरी होटल में मृत पाए गए थे. अब उनकी मौत की वजह पता चली है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शराब और ड्रग्स के ओवरडोज की वजह से उन्हें दिल का दौरा पड़ा था, जिससे उनकी मौत हो गई. उनके खून में अल्कोहल की मात्रा ड्राइविंग लिमिट से करीब तीन गुना ज्यादा थी, जो एक इंसान को कोमा में भेजने के लिए काफी है.

Advertisement
क्या है पूरा मामला?

'द सन' और 'डेली मेल' जैसे कई मीडिया आउटलेट्स की रिपोर्ट के मुताबिक, राजकुमार ‘अब्दुल्ला बिन फहद बिन अब्दुल्ला बिन अब्दुलअजीज बिन जलावी अल सऊद’ 25 नवंबर 2025 को केंसिंग्टन (लंदन) के मैरियट होटल में मृत पाए गए थे. अधिकारियों ने बताया कि कई तरह के ड्रग्स लेने की वजह से उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ था.

आखिरी बार सिगरेट पीते दिखे

इनर वेस्ट लंदन कोरोनर कोर्ट के सामने पेश किए गए सबूतों के मुताबिक, प्रिंस अब्दुल्ला 19 नवंबर को मैरियट होटल में एक हफ्ते के लिए रुके थे. अपनी मौत से एक दिन पहले आखिरी बार उन्हें CCTV में देखा गया था जब वह सिगरेट पीने के लिए बाहर निकले थे. 

Advertisement

अगले दिन होटल का एक सफाईकर्मी उनके पांचवीं मंजिल के कमरे में दाखिल हुआ और उन्हें बाथरूम के फर्श पर पाया. होटल स्टाफ ने इमरजेंसी सर्विस को बताया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाए. मौके पर ही उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

प्रिंस की मौत कैसे हुई?

टॉक्सिकोलॉजी टेस्ट में प्रिंस अब्दुल्ला के खून में अल्कोहल की मात्रा 222 मिलीग्राम प्रति 100 मिलीलीटर पाई गई. यह इंग्लैंड में शराब पीकर गाड़ी चलाने की कानूनी सीमा से लगभग तीन गुना ज्यादा थी. 

उनके खून में 'गामा-हाइड्रॉक्सीब्यूटायरेट' (GHB) की मात्रा भी मिली, जिसे आमतौर पर पार्टी ड्रग के तौर पर जाना जाता है. इसके साथ ही कैनबिस, जैनैक्स और एंग्जायटी (बेचैनी) कम करने वाले दूसरे ड्रग्स की मात्रा भी खून में मिलीं. मेडिकल एक्सपर्ट्स ने यह नतीजा निकाला कि इन चीजों के मिक्सर से कार्डियक अरेस्ट हुआ और आखिरकार उनकी मौत हो गई.

Advertisement

ये भी पढ़ें: सऊदी अरब के 'स्लीपिंग प्रिंस' का निधन, 2 दशक से बिस्तर पर थे 36 साल के अल वलीद बिन खालिद

'शराब के आदी थे प्रिंस'

अदालत को बताया गया कि प्रिंस अब्दुल्ला अपनी मौत से पहले शराब और ड्रग्स की लत से जूझ रहे थे. उन्हें अगस्त 2025 में अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अधिकारियों के मुताबिक, इस बात का कोई सबूत नहीं है कि प्रिंस ने अपनी जान देने की कोशिश की थी. कोर्ट को बताया गया कि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, न ही इस बात का कोई संकेत था कि उन्होंने कभी आत्महत्या के विचार जाहिर किए हों, और न ही किसी तीसरे व्यक्ति की भूमिका का कोई सबूत मिला. 

वीडियो: दुनियादारी: सऊदी अरब-अमेरिका में क्या डील हुई?

Advertisement