The Lallantop

"2002 के मामले पर चुनाव के एक साल पहले डॉक्यूमेंट्री क्यों बनाई"- BBC पर भड़के शाह ये बोले

राहुल गांधी के संसद में विपक्ष की आवाज़ दबाने के आरोप पर क्या बोले शाह?

Advertisement
post-main-image
अमित शाह. (इंडिया टुडे)

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने BBC की डॉक्यूमेंट्री की टाइमिंग पर सवाल उठाए. शाह ने कहा कि घटना 2002 में हुई थी, उस पर डॉक्यमेंट्री 2024 के चुनाव के एक साल पहले क्यों बनाई गई. अमित शाह ने ये बात तब कही जब उनसे BBC पर हुई इनकम टैक्स की कार्रवाई की टाइमिंग पर सवाल पूछा गया. शाह ने कहा कि इनकम टैक्स के सर्वे की टाइमिंग पर क्यों सवाल उठाए जा रहै हैं सवाल तो BBC से पूछा जाना चाहिए कि 2002 की घटना पर अब डॉक्यूमेंट्री क्यों दिखाई गई.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

गृहमंत्री अमित शाह इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में शामिल हुए थे. शाह से जब केंद्रीय जांच एजेंसीज़ की कार्रवाई के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा -

सिर्फ दो केस के अलावा बाकी सभी केस कांग्रेस सरकार के दौरान दर्ज हुए थे. और कोई भी व्यक्ति ED या CBI की कार्रवाई को कोर्ट में चैलेंज कर सकता है. मीडिया में बयान देने के बजाय कोर्ट में जाकर चैलेंज करना चाहिए.

Advertisement

दरअसल दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद केंद्र सरकार पर इस तरह के सवाल उठाए जा रहे थे कि जांच एजेंसीज़ का इस्तेमाल बदले की भावना के तहत किया जा रहा है. इसी पर जवाब देते हुए शाह ने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान ये मुकदमें लोगों को शांत कराने के लिए दर्ज किए जा रहे थे. लेकिन अब उन मामलों में कार्रवाई की जा रही है.

अमित शाह से जब उनके मंत्रालय के काम के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- 

2014 में जब मोदी सरकार बनी तो तीन फ्रंट पर समस्या थी. कश्मीर, नॉर्थ ईस्ट और वामपंथी आतंकवाद. फिलहाल इन तीनों फ्रंट पर अब कोई समस्या नहीं है. इसलिए मुझे अपने मंत्रालय के काम से संतुष्टी है.

Advertisement

इस दौरान शाह से राहुल गांधी और कांग्रेस के उन आरोपों पर भी सवाल पूछा गया कि संसद में विपक्ष को बोलने नहीं दिया जाता. इस पर जवाब देते हुए शाह ने कहा कि संसद की एक मर्यादा है. नियम कानून होते हैं. कोई कुछ भी नहीं बोल सकता है. शाह ने कहा कि हम चाहते हैं कि संसद चले. सरकार की तरह से बातचीत की कोशिश भी की गई लेकिन विपक्ष से कोई जवाब नहीं आया.

वीडियो: स्मृति ईरानी इंटरव्यू में राहुल गांधी पर भड़कीं, मां की क्या बात याद कर नसीहत दे डाली?

Advertisement