The Lallantop

बंगाल चुनाव: ममता सरकार बेरोजगारों की जेब में डालेगी पईसा, ‘बांग्लार युवा साथी’ का ऐलान

पश्चिम बंगाल सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 4.06 लाख करोड़ रुपये का अंतरिम बजट पेश किया, जिसमें लक्ष्मी भंडार योजना के तहत महिला लाभार्थियों के लिए हर महीने 500 रुपये बढ़ाए जाने का प्रस्ताव आया है.

Advertisement
post-main-image
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी. (Aaj Tak)

बिहार और महाराष्ट्र के चुनाव से पहले बीजेपी के नेतृत्व वाले NDA ने महिलाओं को साधा, जिसका फायदा उन्हें मिला भी. अब पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने भी चुनावी साल में कुछ वैसे वादे किए हैं. 5 फरवरी को ममता सरकार ने विधानसभा में बजट पेश किया, जिसमें महिलाओं का भत्ता बढ़ा दिया गया. हालांकि, बंगाल सरकार ने एक कदम आगे बढ़ते हुए बेरोजगारों के लिए एक नई योजना शुरू करने का ऐलान किया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

पहले बात युवाओं की योजना की. आजतक के अनुपम मिश्र की रिपोर्ट के मुताबिक वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने घोषणा की है कि राज्य सरकार ‘बांग्लार युवा साथी’ शुरू करेगी. इसके तहत 21-40 साल की उम्र के बेरोज़गार युवाओं को नौकरी मिलने तक या पांच साल की अवधि के लिए हर महीने 1,500 रुपये का भत्ता दिया जाएगा.

पश्चिम बंगाल सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 4.06 लाख करोड़ रुपये का अंतरिम बजट पेश किया, जिसमें लक्ष्मी भंडार योजना के तहत महिला लाभार्थियों के लिए हर महीने 500 रुपये बढ़ाए जाने का प्रस्ताव आया है. पहले महिलाओं को हर महीने इस स्कीम के तहत 1000 रुपये मिलते थे. सरकार ने विधानसभा में बताया कि लक्ष्मी भंडार योजना के तहत, महिला लाभार्थियों को फरवरी 2026 से हर महीने 500 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे.

Advertisement

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के भत्ते में भी 1000 रुपये की बढ़ोतरी की गई. साथ ही बजट में उनकी मृत्यु होने पर परिजनों को 5 लाख रुपये का मुआवजा देने का भी वादा किया गया है. इसके लिए कुल 280 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है.

बिहार सरकार ने भी चुनाव से पहले आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं के लिए प्रोत्साहन राशि बढ़ाई थी. बंगाल में भी कुछ ऐसे ही ऐलान देखने को मिले. ममता सरकार ने कहा है कि आशा कार्यकर्ताओं को भी हर महीने 1,000 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे. अंतरिम बजट में सिविक वॉलंटियर्स और ग्रीन पुलिस कर्मियों के लिए 1,000 रुपये मासिक वेतन वृद्धि की भी घोषणा की गई, जिसके लिए 150 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है.

इस बजट के ठीक बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा कि बीजेपी ने भी बिहार चुनाव से पहले 10 हज़ार रुपये देने की घोषणा की थी, लेकिन बाद में रुपये के बदले बुलडोजर दिया. इस बजट में माइनॉरिटी अफेयर्स डिपार्टमेंट के लिए कुल 5700 करोड़ रुपये का एलोकेशन किया गया है.

Advertisement

वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: 'ED बनाम TMC' में दिल्ली से लेकर बंगाल तक बवाल!

Advertisement