The Lallantop

ऋषभ पंत ने स्लेजिंग पर कहा- मैं पहले किसी को छेड़ता नहीं और कोई छेड़ता है तो छोड़ता नहीं

हर बॉल पर छक्का मारने का लक्ष्य रहता है.

Advertisement
post-main-image
ऋषभ पंत
आईपीएल का बमचक कट रहा है. इसके बाद वर्ल्ड कप खेला जाना है. सभी 10 टीमों ने खिलाड़ियों के नाम तय कर दिए हैं. भारतीय टीम में ऋषभ पंत को नहीं चुना गया. इस पर खूब बातें हुई है. स्पोर्ट्स तक के लिए विक्रांत गुप्ता ने ऋषभ पंत का इंटरव्यू लिया है. आइए जानते हैं इस बातचीत की ख़ास बातें- वर्ल्ड कप की टीम में न चुने जाने को लेकर ऋषभ पंत ने कहा-
मैं निराश था. जो भी खिलाड़ी क्रिकेट खेलता है उसका सपना होता है वर्ल्ड कप खेलना. वर्ल्ड कप में जाता तो अलग ही अनुभव होता. निराश था लेकिन क्रिकेटर और प्रोफेशनल होने के नाते मुझे पता है कि उस चीज़ से निराश होकर कुछ नहीं होने वाला है. ऐसे में आगे देखा और आगे जो भी मैच हैं उसमें बेहतर परफॉर्म करने को देख रहा हूं. इसी पर फोकस है. आप निराश होते हैं लेकिन अगर आप आगे की ओर नहीं देखेंगे तो और ज्यादा मुश्किल होगी.
ऋषभ ने स्लेजिंग को लेकर बताया-
कोई अगर लाइन क्रॉस कर रहा है या कोई मुझे स्लेज कर रहा है तो मैं किसी की क्यों सुनूंगा? मैं किसी को कुछ बोलता नहीं हूं. शरीफों की तरह खेलता हूं. कोई मुझे परेशान करेगा तो मैं भी तो उसे परेशान करूंगा.
मैथ्यू हेडन जब आपको एडम गिलक्रिस्ट से कंपेयर करते हैं तो कैसा लगता है-
बहुत अच्छा लगता है. जिनको आप कभी टीवी पर बैठ कर देखते रहे हो, जिनके बारे में आप सोचो कि इतना अच्छा कैसे खेलते हैं फिर कोई आपको उनसे कंपेयर करे तो अच्छा लगता है.
ऋषभ पंत ने इस इंटरव्यू में बताया कि- - जब क्रिकेट से फुर्सत मिलता है तो नेटफ्लिक्स, मूवीज़ और सीरियल्स देखता हूं. - टी20 मैच में हरेक गेंद पर छक्के का टारगेट रखता हूं. इसके बाद चौके, 3 रन, 2 रन और 1 रन का ख्याल आता है. - महेंद्र सिंह धोनी ने काफी कुछ सीखा है और उनमें से एक है अनुशासन. - विराट कोहली की एक बात याद रहती है. उन्होंने कहा था अनुभव ये नहीं है कि 100 मैच खेलगा तभी सीखोगे. दूसरे की गलती से भी सीख सकते हो. वह गलती तुम दोबारा नहीं करते हो तो तुमने चीजें सीख लीं. 10 मैच से भी आप सीख सकते हैं, 100 मैच खेलने की जरूरत नहीं होती. पूरा इंटरव्यू आप देख सकते हैं.
वीडियो- क्या हुआ जब खोई हुई गेंद अंपायर शमसुद्दीन की जेब में निकली

Advertisement
Advertisement