ऐसे ही सहवाग ने दिवाली के बाद दिल्ली में फैले स्मॉग से आई समस्या पर एक एयर प्योरिफायर का फ़ोटो अपनी टाइमलाइन पर डाला था. ये भी एक तरह का ऐड था. https://twitter.com/virendersehwag/status/795265732170760192 ऐसे ऐड्स बहुत ही इन-डायरेक्ट होते हैं. ये सीधे से नहीं बोले जाते. बस आपके दिमाग में कुछ कीवर्ड्स डाल दिए जाते हैं. और जब आप अगली बार वो कीवर्ड सुनते हैं तो आपको याद आता है कि ये शब्द आपने सहवाग के ट्वीट में सुना या देखा था. अक्सर ये कीवर्ड्स किसी ब्रांड का नाम ही होते हैं. सहवाग इसी तरह से पैसे कमा रहे हैं. मजे का मजा, पैसे का पैसा. य७ए काम भी सहवाग ही कर सकते हैं.हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए सहवाग ने बताया कि कई ब्रांड्स उनसे टाई-अप कर चुके हैं. सहवाग ने कहा कि मैं पहले ड्रेसिंग रूम में जोक्स मारता था. फिर क्रिकेट खतम हुआ और ट्विटर शुरू हुआ तो मैंने जोक्स सभी के साथ शेयर करने शुरू कर दिए. फिर वो खूब हिट हुए. मेरी फॉलोविंग बढ़ने लगी और कई ऐसे पोस्ट्स थे जिन्हें हज़ारों लोगों ने रीट्वीट किया.जब इतने मेरे ट्वीट्स सारे रीट्वीट और लाइक होने लगे तो मेरे पास स्पॉन्सर आये.
जिन ट्वीट्स पर आप हंस रहे थे, सहवाग उनसे पैसे कमा रहे थे
सहवाग ने खुद बताई सच्चाई.
Advertisement

फोटो - thelallantop
सचिन ने सहवाग से कहा था, "आराम से खेल. छक्का मारने की कोशिश की तो इसी बल्ले से मारूंगा." सहवाग 295 पर था. ज़मीन पाकिस्तान की थी. सहवाग ने जवाब दिया, "अगर सक़लैन आएगा तो मैं मारूंगा." सकलैन आया और सहवाग ने उसे छक्का मार दिया. सचिन की एक नहीं सुनी. 301 रन. वही वीरेंदर सहवाग जो किसी की नहीं सुनता था, आज सबको सुना रहा है. सुना क्या पढ़ा रहा है. 140 कैरेक्टर में दुनिया की मौज ले रहा है. फ़ुल पॉवर ट्विटर सेलिब्रिटी बन गया है. इनके ट्वीट्स सैकड़ों की संख्या में रीट्वीट होते हैं. वो भी घंटे भर में ही. भयानक फॉलोविंग है. कोई कहता है सहवाग खुद लिखते हैं. कोई कहता है कि इस आदमी ने किराए पे लड़के बिठा रखे हैं. जो भी हो, अपने को क्या? ट्वीट्स मस्त होते हैं. अपने को तो उन्हीं से मतलब है. खैर, एक गजब बात बताई सहवाग ने. आपको याद होगा रवीन्द्र जडेजा के मैन ऑफ़ द मैच जीतने पर सहवाग ने एक ट्वीट किया था. https://twitter.com/virendersehwag/status/803608421803048960 इस ट्वीट में पेटीएम का ज़िक्र आया है. इस ज़िक्र के सहवाग को पैसे मिले थे. हां! चौंको मत. सहवाग अपने ट्वीट्स से पैसे कमाते हैं.
Advertisement










