
कोहली ने 10 चौके मारकर जमाया शतक.
ये इनिंग बताती है कि कोहली को अपनी जिम्मेदारी का भली भांति अहसास है. साउथ अफ्रीका के 355 रन के जवाब जब एक-एक करके सभी खिलाड़ी जाने लगे तो कोहली ने पारी को संभाला. पहले मुरली विजय के साथ साझेदारी की. फिर मुरली आउट हो गए. पार्थिव पटेल भी कुछ खास नहीं कर सके. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने बनाए 61 ओवर में पांच विकेट पर 183 रन बना लिए थे. विराट कोहली 85 रन पर खेल रहे थे, शतक से केवल 15 रन दूर. उनका साथ दे रहे थे हार्दिक पांड्या. भारतीय टीम साउथ अफ्रीका से 152 रन पीछे थी. और तीसरे दिन का खेल शुरू होने के 5 ओवर के अंदर ही कोहली ने अपनी सेंचुरी पूरी कर ली. 145 गेंदों में 101 रन. इस पारी में उन्होंने 10 चौके भी लगाए हैं. हालांकि कोहली की जिम्मेदारी अभी खत्म नहीं हुई है. टीम को लीड दिलवाना उनके कंधों पर ही है.

शतक लगाकर सचिन के बाद दूसरे भारतीय कप्तान बने कोहली.
सचिन का रोल निभा रहे
इस शतक के साथ ही कोहली ने कई बड़े रिकॉर्ड्स पर भी अपने नाम की मुहर लगा ली है. कोहली सचिन तेंदुलकर के बाद दक्षिण अफ्रीका में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय कप्तान हैं. सचिन ने 1996-97 में केपटाउन में शतक लगाया था. वहीं, अगर प्लेयर के तौर पर बात करें तो कोहली के ऊपर टीम उसी तरह से निर्भर है, जिस तरह पहले सचिन की परफॉर्मेंस पर निर्भर करती थी. सचिन चले तो ठीक वरना फुस्स.
ये भी पढ़ें-
कोहली ने पंड्या के साथ वही किया, जो सचिन ने द्रविड़ के साथ किया था
ऋषभ पंत पर माता आ गईं थीं, मार-मार के भूसा भर दिया है
अगले ‘तेंदुलकर’ ने बनाए 94 और भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पटककर हरा दिया
कोहली के साथ अंडर 19 वर्ल्ड कप जीतने वाले खिलाड़ी अब क्या कर रहे हैं?
क्या आपको पार्थिव पटेल की कटी हुई उंगली के बारे में पता है?
देखिए पाकिस्तान का नया वसीम अकरम, जिसका नाम है अफरीदी
वो 5 क्रिकेटर्स जिनके बच्चे भी क्रिकेट में नाम कमा रहे हैं
लल्लनटॉप वीडियो देखें-










