आपने विराट कोहली के बारे में सुना होगा कि वो नॉर्मल पानी नहीं पीते हैं, बल्कि अपने पीने का पानी फ्रांस से मंगाते हैं. Evian ब्रांड के इस पानी की कीमत करीब 600 रुपए प्रति लीटर है. लेकिन अब साउथ अफ्रीका दौरे पर पहुंचे विराट कोहली और इंडियन क्रिकेट टीम के बाकी खिलाड़ियों को नहाने के लाले पड़ गए हैं. वजह है पानी की कमी.
विराट कोहली कैसे नहाएंगे साउथ अफ्रीका में
जो विराट कोहली पीने का एक लीटर पानी फ्रांस से 600 रुपए में मंगाते हैं, उनके नहाने के लाले पड़ गए हैं.

भारत का साउथ अफ्रीका से पहला मैच केपटाउन में है और यहां पानी की खासी किल्लत है. यहां ज़मीन के नीचे का वॉटर लेवल लगातार गिर रहा है और पानी की एक-एक बूंद की कीमत बढ़ती जा रही है. ऐसे में जब इंडियन प्लेयर्स न्यूलैंड्स स्टेडियम में दिनभर नेट प्रैक्टिस करने के बाद होटल पहुंचे, तो उन्हें सख्त निर्देश दिए गए कि वो दो मिनट से ज्यादा शॉवर न लें.

अच्छा मज़े की बात देखिए. केपटाउन में पानी की ऐसी किल्लत है और मेजबान देश में कहा जा रहा है कि इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच Mouth-Watering Contest होने जा रहा है. खैर, पानी की कमी और ज़रूरत वाकई गंभीर चीज़ है, जिसका ध्यान रखा जाना चाहिए, लेकिन वहां खिलाड़ी जिन हालात में खेल रहे हैं और प्रैक्टिस कर रहे हैं, ऐसे में उनके लिए ये नियम काफी मुश्किल होने वाला है.
पानी बचाने के लिए केपटाउन में जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं. लोगों को इसकी इम्पॉर्टेंस समझाने के लिए इंट्रेस्टिंग फैक्ट्स बताए जा रहे हैं, जैसे एक बार फ्लश करने में करीब पांच ग्लास पानी बहता है.

केपटाउन आने वाले हर मेहमान को पानी बचाने के उपाय बताए जा रहे हैं
न्यूलैंड्स स्टेडियम में ही इंडियन क्रिकेट टीम की प्रैक्टिस के दौरान एक एम्बेरेस करने वाली घटना भी हो गया. साउथ अफ्रीका में जब भी किसी देश की टीम क्रिकेट खेलने जाती है, तो स्टेडियम में प्रेस बॉक्स के दाईं तरफ साउथ अफ्रीका और क्रिकेट साउथ अफ्रीका के साथ-साथ उस देश का झंडा भी फहराया जाता है. तो जब इंडियन टीम प्रैक्टिस कर रही थी, तो स्टेडियम में तिरंगा लहर रहा था.

न्यूलैंड्स स्टेडियम में उल्टा झंडा
लेकिन तभी किसी ने ध्यान दिया कि भारत का झंडा उल्टा फहरा दिया गया था. केसरिया रंग नीचे की तरफ था और हरा रंग ऊपर की तरफ. तभी किसी की इस पर नज़र पड़ी और फिर झंडा सही किया गया.
साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टीम इंडिया को बेस्ट ऑफ लक.
ये भी पढ़ें:
एक लीटर पानी के लिए कोहली जितना खर्च करते हैं, उतने में 8 लीटर पेट्रोल आ जाए
अब BCCI से झटका खाएंगे महेंद्र सिंह धोनी
साउथ अफ्रीका की टीम से कोहली के खिलाफ खेलेगा ये हिंदुस्तानी मूल का लड़का
दिल्ली की रणजी टीम को धोनी की ये तस्वीर देख शर्म से डूब मरना चाहिए













