The Lallantop

अमेरिका: स्टोर में घुसा लुटेरा, सिख मालिक ने गिरा कर कूटा, वीडियो वायरल

वीडियो देख लोग बोले, 'अगर आप मुसीबत में हों तो किसी सिख के पास जाएं.'

Advertisement
post-main-image
चोरी करता शख्स (दाएं) और उसे पीटता सिख दुकानदार (बाएं)- फोटो (स्क्रीनग्रैब)

अमेरिका में दुकानों की लूट के कई वीडियो आपने देखे होंगे. अपराधी किस्म के लोग दुकान के शीशे तोड़ या जबरन दुकानों में घुसकर लूट करते दिखते हैं. ऐसा ही एक और वीडियो अमेरिका से वायरल हुआ है. इसमें एक शख्स दुकान में घुस कर जबरन सामान लूटता दिख रहा है. लेकिन ये कोशिश उसे बहुत भारी पड़ गई. दुकान एक सिख व्यक्ति की थी. उसने लुटेरे को मार-मार कर भगाया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
वीडियो में क्या है?

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो लगभग 2 मिनट का है. इसमें एक शख्स सिख दुकानदार की ग्रॉसरी का सामान लूटता दिख रहा है. आरोपी शख्स एक बड़ी सी बाल्टी में सामान रख जैसे ही आगे बढ़ता है तो दुकान का मालिक डंडे से उसकी रेलाई कर देता है. मालिक के साथ एक और शख्स चोर को पकड़ उसे जमीन पर धराशाई कर देता है.

वीडियो में दिख रहा है कि चोर पीछे से एक हथियार लहराता है और दुकान के मालिक को चेतावनी देता है. दुकान में मौजूद एक शख्स पुलिस बुलाने की बात भी कहता है. लेकिन चोर सामान लूटना जारी रखता है.

Advertisement

इतने में दुकान का मालिक उसके हाथ से हथियार छीन लेता है. और एक डंडे से उसे जमकर पीटता है. वीडियो शूट करने वाला शख्स उनसे ये करने को मना करता है. लेकिन सिख दुकानदार रुकता नहीं है. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने कई तरह की प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं.

ट्विटर पर एक अकाउंट से सिखों की फोटो ट्वीट की गई. दसवां आदमी नाम के अकाउंट ने लिखा,

Advertisement

“भारत में एक कहावत है, अगर आप मुसीबत में हों तो किसी सिख के पास जाएं और वो अपनी जान की कीमत पर भी आपकी मदद करेगा. लेकिन कभी किसी सिख के साथ झंझट में मत पड़ना, नहीं तो पछताना पड़ेगा.”

स्टीवन नाम के एक सज्जन ने सरकार की विफलता के बारे में बात की. उन्होंने लिखा,

“जब सरकार सुरक्षा प्रदान करने में विफल रहे तो मामला अपने हाथ में लेना.”

तार्किक शाह नाम के शख्स ने लिखा,

“वीडियो देखने के बाद शांति महसूस हुई. मेहनतकश लोगों को सलाम.”

सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग सिखों को सलामी देने लगे. उनकी फोटो शेयर की. तो कई लोगों ने भारत की बढ़ती ताकत की बात भी की.

वीडियो: नूह के बाद गुरुग्राम में हिंसा, तोड़फोड़ करते दंगाई दुकान से कूलर चुरा ले गए!

Advertisement