जैसे देवों में प्रथम वंदनीय गणेश हैं, वैसे ही देशों में अमेरिका है. उसका भौकाल है. वहां के राष्ट्रपति को दुनिया का सबसे ताकतवर आदमी कहा जाता है. लेकिन डॉनल्ड ट्रंप के आने के बाद से ये बात बदल गई है. बेचारे ट्रंप को उनके ही देश के आधे नागरिक भाजी-पाला समझते हैं. तो तंग होकर ट्रंप देस-दुनिया का चक्कर लगा रहे हैं. कि प्रोटोकॉल वाली इज्जत तो कम से कम मिले. 25 मई को वो ब्रसल्स पहुंचे थे, नाटो की समिट में हिस्सा लेने. लेकिन यहां भी इनके साथ चोट... आई रिपीट... चोट हो गई. फ्रांस के नए नवेले राष्ट्रपति इमैन्युएल मैक्रॉन ने उनकी इज्जत का कचरा कर दिया, एक तरह से.
दुनियाभर के नेताओं के सामने डॉनल्ड ट्रंप का हो गया पोपट
डॉनल्ड ट्रंप इन दिनों दुनिया घूूम रहे हैं ताकि प्रोटोकॉल वाली इज्जत मिल जाए, लेकिन वहां भी बेइज्जती हो गई.


हुआ ये था कि नाटो देशों के नेता एक इमारत से चल कर बाहर आ रहे थे. दाईं तरफ चल रहे थे ट्रंप और बाईं तरफ थीं जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल. इन लोगों की तरफ चल कर आ रहे थे इमैन्युएल मैक्रॉन. इमैन्युएल आते हुए ट्रंप की तरफ थे. इमैन्युएल पास पहुंचने को हुए, तो ट्रंप ने गले लगने के लिए अपने छोटे-छोटे हाथ भी बढ़ाए, लेकिन इमैन्युएल ने ट्रंप को गोली दे दी. एकदम से साइड चेंज करके एंजेला मर्केल की तरफ चले गए. पहले उनसे गले मिले. फिर ट्रंप से हाथ मिलाया. उसमें भी ट्रंप को पहले हाथ बढ़ाना पड़ा. माने फ्रांस दौड़ता हुआ आया और आखिर में अमेरिका की जगह पड़ोसी जर्मनी की टीम में चला गया. इमैन्युएल यहीं नहीं रुके. उन्होंने इस वाकये का वीडियो अपने नीले तिलकधारी ट्विटर अकाउंट से शेयर भी कर दिया. आप भी देखिएः
À Bruxelles, unis avec nos alliés de @NATO
— Emmanuel Macron (@EmmanuelMacron) May 25, 2017
. pic.twitter.com/7nyaoI8hki
और ये अकेली चीज़ नहीं थी जो ट्रंप के साथ घटी और दुनिया ने मज़े लेकर देखी. इसी दिन नाटो समिट में जब फोटू खिंचवाने की बारी आई तो ट्रंप मॉन्टिनेग्रो (वो देश जहां से ललित मोदी ने अपना पहला इंटरव्यू दिया था, जब वो अपना बक्सा भर कर भारत से चल दिए थे) के प्रधानमंत्री दुस्को मार्कोविक को धकिया कर आगे निकल आए. क्योंकि उन्हें सबसे आगे वाली लाइन में खड़े होकर फोटू खिंचवाना था. वीडियो इसका भी वायरल हुआ, पब्लिक ने मौज यहां भी ली.

दुस्को मार्कोविक को पीछे करते हुए ट्रंप (वीडियो स्क्रीनग्रैबः Reuters )
ये भी पढ़ेंः
डॉनल्ड ट्रंप के इस कदम से बढ़ जाएगा कुलभूषण की जान को खतरा!
इस प्रेसिडेंट के चुनाव पर लगा है सबसे बड़ा दांव, दुनिया आज नजर नहीं हटा रही
इस आदमी ने डॉनाल्ड ट्रंप को सरेआम व्हाइट हाउस में रहने वाला बंदर बताया
पुतिन ने जिसकी छाती पर ऊंचा तमगा बांधा वो अकेला इंडियन डायरेक्टर
वो 5 नियम, जो बताते हैं कि दुनिया में सबसे बड़ा खतरा क्या है


















