अर्जेंटीना ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है. अटलांटा में खेले गए राउंड ऑफ 16 के मैच में पूर्व चैंपियन ने शानदार कमबैक किया. 78 मिनट तक मैच में 0-2 से पिछड़ने के बाद टीम ने रेगुलर टाइम में 3-2 से कमबैक कर लिया. हालांकि, इजिप्ट अपनी इस हार को पचा नहीं पा रहा है. पहले पोस्ट मैच कॉन्फ्रेंस में कोच होसम हसन ने रेफरी और फीफा पर बायस्ड होने के आरोप लगाए. अब इजिप्ट फुटबॉल एसोसिएशन ने मैच रेफरी फ्रैंको लेटेक्सेयर को तुरंत हटाने की डिमांड कर दी है.
'रेफरी ने मेसी को किया फेवर', इजिप्ट ने फीफा से की रेफरी को हटाने की मांग
FIFA World Cup 2026 : फ्रेंच रेफरी फ्रेंको लेटेक्सेयर अर्जेंटीना और इजिप्ट के बीच खेले गए राउंड ऑफ 16 के मुकाबले में रेफरिंग कर रहे थे. इजिप्ट ने फीफा से उन्हें और पूरी रेफरिंग क्रू को हटाने की डिमांड रख दी है.


दरअसल, मैच का टर्निंग पॉइंट 90+3वें मिनट में आया. एंजो फर्नांडिज के हेडर से अर्जेंटीना आगे हो गई. इसी गोल को लेकर इजिप्शियन टीम ने विरोध जताया है. इजिप्शियन फेडरेशन ने फीफा को इसी लेकर ऑफिशियल कंप्लेन किया है. इजिप्ट फुटबॉल एसोसिएशन की तरफ से इसे लेकर एक बयान जारी किया गया है. इसमें कहा गया है,
इजिप्शियन फुटबॉल फेडरेशन के प्रजिडेंट हनी अबुरिदा ने फीफा से जांच की मांग की है. फ्रेंच रेफरी फ्रैंकाे लेटेक्सेयर और उनकी पूरी टीम ने अर्जेंटीना के खिलाफ मैच में डबल स्टैंडर्ड दिखाया. इसके कारण इजिप्ट की टीम हार गई और वर्ल्ड कप से बाहर हो गई. उन्होंने पहले हमारे सॉफ्ट फाउल पर गोल कैंसिल कर दिया.
उन्होंने आगे कहा,
कोच ने भी लगाए आरोपबाद में मोहम्मद सालाह पर हुए फाउल को नज़रअंदाज़ कर अर्जेंटीना के गोल को सही माना. तब VAR चेक नहीं किया गया. मैक एलिस्टर ने इस गोल के बिल्डअप के दौरान फाउल किया था. ये गलतियां जानबूझकर की गईं. अबुरीदा ने पूरी रेफरी टीम को हटाने की मांग की है.
EFA ने अफ्रीकी देश के खिलाफ बायस का भी आरोप लगाया. उनके मुताबिक, इजिप्शियन टीम के साथ रेफरी ने डिस्क्रिमिनेशन किया था. मैच के बाद टनल में भी इजिप्ट के कोचिंग स्टाफ्स को रेफरी से दूर रखने की कोशिश की गई. वहीं, पिच पर कई इजिप्शियन प्लेयर्स हार के बाद रोते भी दिखे.
फीफा ने ऑफिशियल कंप्लेन मिलने की पुष्टि की है. हालांकि, इसकी काफी कम संभावना है कि इजिप्ट के डिमांड पर फीफा मिड टूर्नामेंट रेफरी हटा लेगा. इसके लिए इंटेग्रिटी ब्रीच की पुष्टि जरूरी होगी. इजिप्ट का विरोध अपनी बात को पुष्टि करने के लिए है. कोच होसम हसन ने भी मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में फीफा पर आरोप लगाए थे. उन्होंने कहा था फीफा टूर्नामेंट के सबसे बड़े स्टार को मदद कर रहा है.
वीडियो: कौन हैं फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ओपनिंग मैच में 3 रेड कार्ड दिखाने वाले रेफरी विल्टन सम्पायो?


















