The Lallantop

शाहरुख खान ने हिंदू देवता पर बनी फिल्म के 42 लाख रुपये माफ़ किए, लोगों ने डायरेक्टर के हिंदुत्व पर सवाल उठा दिए

'देऊल बंद 2' के डायरेक्टर प्रवीण तरडे ने कहा, "जैसे ही मैंने एक बॉलीवुड स्टार का नाम लिया, सबकी कलम चलने लगी?"

Advertisement
post-main-image
'देऊल बंद 2' में नामी एक्टर मोहन जोशी ने आध्यात्मिक गुरु स्वामी समर्थ का पात्र किया है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • मराठी फिल्म 'देऊल बंद 2' ने 8 करोड़ रुपये की लागत में बनी और बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की, जो मराठी सिनेमा के इतिहास में दर्ज है।
  • शाहरुख खान ने Red Chillies Entertainment के माध्यम से फिल्म के डिजिटल सिनेमा पैकेज पर 40 से 42 लाख रुपये का डिस्काउंट प्रदान किया, जिससे निर्माता भुगतान की चिंताओं से मुक्त हुए।
  • फिल्म के सफल रिलीज़ के बाद शाहरुख खान की मदद पर विवाद उत्पन्न हुआ, लेकिन निर्देशक प्रवीण तरडे ने धर्म आधारित आरोपों को खारिज करते हुए उनका सार्वजनिक रूप से आभार व्यक्त किया है।

Deool Band 2. वो Marathi Film जो बनी तो आठ करोड़ रुपये में. मगर बॉक्स ऑफिस पर इसने ऐसी हुंकार भरी, कि कुछ ही दिनों में 100 करोड़ रुपये का अंबार लगा दिया. और Pravin Tarde की ये फिल्म मराठी सिनेमा के इतिहास में दर्ज हो गई. इसका श्रेय Shahrukh Khan को भी जाता है. उनके कहने पर Red Chillies Entertainment ने इस फिल्म के DCP यानी Digital Cinema Package के बिल पर 40 से 42 लाख रुपये का डिस्काउंट दे दिया. बकौल मेकर्स, शाहरुख ने अपनी टीम से बस इतना पूछा कि फिल्म कैसी है. जवाब मिला- ‘बेहतरीन’. और बस, शाहरुख ने कहा- ‘फौरन DCP हैंडओवर करो. और फिल्म रिलीज़ होने दो’. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

मेकर्स तो इसके लिए शाहरुख के कृतज्ञ हैं. और उनकी तारीफ़ करते थक नहीं रहे हैं. मगर शाहरुख पर इतनी बड़ी मदद के बावजूद उंगलियां उठीं. आड़े-तिरछे सवाल किए गए. हाल ही में डायरेक्टर प्रवीण तरडे ने पॉडकट्टा नाम के यूट्यूब चैनल पर इस बारे में लंबी चर्चा की. और उन सभी ट्रोल्स को धता बताया जो धर्म के नाम पर बेकार के मुद्दे उठा रहे हैं. दरअसल लोग पूछ रहे हैं कि एक मुस्लिम एक्टर हिंदू देवता पर बनी फिल्म का सपोर्ट क्यों करेगा? इसमें उनका कोई हिडन अजेंडा होगा. इन बातों का जवाब देते हुए प्रवीण तरडे ने कहा,

“इसमें हिंदू-मुस्लिम वाला मसला कहां से आ गया? वो भी फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं, और मैं भी. हम उनके पास डिस्काउंट की उम्मीद में गए थे. हमारे पास सिर्फ 12-13 लाख रुपये थे. जबकि बिल 43 लाख रुपये का था. शाहरुख ने अपनी टीम से फिल्म के कॉन्टेंट के बारे में पूछा. टीम ने कहा फिल्म तगड़ी बनी है. और शाहरुख ने कहा, तो हो गया फ़ैसला. DCP हैंडओवर करो. बाकी सब बाद में देखा जाएगा.”

Advertisement

प्रवीण तरडे फिल्म रिलीज़ होने से पहले ये बिल चुकाने की स्थिति में नहीं थे. उन्होंने कहा,

“फिल्म रिलीज़ के लिए तैयार थी. मगर इससे पहले हमें सारे भुगतान करने थे. और शाहरुख ने कहा, सब बाद में हो जाएगा. पहले फिल्म रिलीज़ होना चाहिए. क्या ये उदारता नहीं है? कोई इतना बड़ा दिल रखते हुए हमारी मदद करे, तो क्या सिर्फ धर्म के नाम पर हमें उसकी उदारता को नज़रअंदाज़ कर देना चाहिए? नहीं. बल्कि पूरे सम्मान से उसे एकनॉलेज करना चाहिए.”

तरडे ने इस चर्चा में ये भी स्पष्ट किया, कि शाहरुख खान के प्रति आभार व्यक्त करने का उनके उसूलों से कोई संबंध नहीं है. अपने हिंदुत्व पर उठती उंगलियों के बारे में प्रवीण ने कहा,

Advertisement

“जहां तक ​​हिंदुत्व का सवाल है, मुझे किसी को कुछ भी साबित करने की ज़रूरत नहीं है. शाहरुख खान को धन्यवाद देने का मेरी हिंदुत्ववादी विचारधारा से कोई लेना-देना नहीं है.  एक अच्छा इंसान, अच्छा इंसान ही होता है. चाहे जिस भी धर्म का हो.”

'देऊल बंद 2' रिलीज़ होने के बाद प्रवीण ने शाहरुख के इस जेश्चर की तारीफ़ सरेआम की. अलग-अलग मंचों पर उनका ज़िक्र किया. और फिर कई लोगों ने उनके हिंदुत्व पर सवाल उठाए. साथ ही ये भी कहा कि वो इस फिल्म से एक बड़े बॉलीवुड स्टार का नाम जोड़कर फिल्म की क्षेत्रीय पहचान को धूमिल कर रहे हैं. इन बातों का जवाब देते हुए प्रवीण ने इंस्टाग्राम पर लिखा,

“मैं इतने समय से महाराष्ट्र भर में घूम रहा था, किसी ने मेरी तरफ़ ध्यान नहीं दिया. लेकिन जैसे ही मैंने एक बॉलीवुड स्टार का नाम लिया, सबकी कलम चलने लगी. कुछ लोगों ने इस फिल्म को रोकने की बहुत कोशिश की थी. लेकिन वो सफल नहीं हो सके, तो अब अप्रत्यक्ष रूप से इसका विरोध कर रहे हैं? ये फिल्म किसी तथाकथित बड़े नाम या प्रभावशाली व्यक्ति के समर्थन के बिना यहां तक पहुंची है. ये यहां तक इसलिए पहुंची है क्योंकि इसके पीछे की मेहनत सच्ची थी. किसी दूसरे को उसके हक का श्रेय देने से इनकार करके कोई बड़ा नहीं बन जाता. चाहे वह पित्या (फिल्म का किरदार) हो या शाहरुख खान. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. अगर किसी ने आपकी मदद की है, तो आपको खुले तौर पर इसे स्वीकार करना चाहिए. और सार्वजनिक रूप से उनकी सराहना करनी चाहिए.”

प्रवीण तरडे के मुताबिक इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड कुल 91.55 करोड़ रुपये कमाए. इंटरनेशनल मार्केट से इसने 6.55 करोड़ रुपये की अतिरिक्त कमाई की. और महाराष्ट्र में इसके टेंट शो भी हुए, जिससे इसने 2.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इस तरह ये फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार गई.  

वीडियो: 'शाहरुख खान को खुद को बेचना आता है...' अरशद वारसी ने ऐसा क्यों कहा?

Advertisement