The Lallantop

दो बाघों के बीच फंसे इन लड़कों का वीडियो देख फूंक सरक जाएगी

दिल मजबूत हो तभी देखना.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
एक पीली-पीली कोल्ड-ड्रिंक का ऐड आया था. चीता भी पीता है. ऐड में सब सही लगता है. मगर सोचा है वैसा असल में हो गया तो? नागपुर के घने जंगलों में दो आदमी दो बाघों के बीच फंस गए. संकरी सड़क, दो आदमी, आगे बाघ, पीछे बाघ. और दोनों आदमियों के जीवन में दर्ज हुए उनके जीवन के सबसे भयावह 4 मिनट. वहां से गुजर रहे एक आदमी ने अपनी कार रोककर उनका वीडियो बनाया. कार में बैठे हुए लोग उन दो आदमियों से लगातार कह रहे थे कि वो कुछ भी न करें. किसी भी तरह की हलचल उन्हें खतरे में डाल सकती थी. लड़के किसी तरह वहां बने रहे. जब धीरे-धीरे बाघ इधर-उधर हुए, तो कार वाले ने आकर उन्हें कार में बैठाया. और दोनों आदमियों की सांस वापस आई.

Advertisement
Advertisement