The Lallantop

अमेरिका का F-35 फाइटर जेट ईरान के हमले का निशाना बना, इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी: रिपोर्ट

ईरान के हमले में एक अमेरिकी F-35 लड़ाकू विमान को नुकसान पहुंचने की खबर आई है. ईरान में कॉम्बेट ऑपरेशन के लिए तैनात विमान की मिडिल ईस्ट के एक अमेरिकी हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. 28 फरवरी से शुरू हुए युद्ध में यह पहला मौका है जब ईरान ने किसी अमेरिकी विमान को निशाना बनाने में सफलता पाई है.

Advertisement
post-main-image
ईरान ने एक अमेरिकी F-35 विमान को निशाना बनाया है. (फाइल फोटो, इंडिया टुडे)

इजरायल-अमेरिका और ईरान के मोर्चे से एक बड़ी खबर आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान के हमले के चलते अमेरिका को एक F-35 विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी है. बताया जा रहा है कि फायरिंग में नुकसान के चलते आनन-फानन में मिडिल ईस्ट के एक अमेरिकी हवाई अड्डे पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई.

Advertisement

CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी सेंट्रल कमांड के प्रवक्ता कैप्टन टिम हॉकिन्स ने बताया कि पांचवीं पीढ़ी के स्टेल्थ जेट ईरान में एक कॉम्बेट ऑपरेशन पर था. तभी उसे मिडिल ईस्ट के एक अमेरिकी एयरबेस पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. उन्होंने बताया कि विमान सुरक्षित रूप से लैंड कर गया. इसके पायलट की हालत अभी स्थिर है. इस घटना की जांच की जा रही है.

इस युद्ध में यह पहला मौका है जब ईरान ने किसी अमेरिकी विमान को निशाना बनाने में सफलता पाई है. अमेरिका और इजरायल दोनों ही ईरान के खिलाफ हवाई हमले के लिए F-35 का इस्तेमाल कर रहे हैं. इन विमानों की कीमत 100 मिलियन डॉलर (लगभग 9300 करोड़ रुपये) से भी ज्यादा है.

Advertisement

इस युद्ध में अब तक अमेरिका के ही विमान गिरे हैं. लेकिन इनमें से किसी के भी दुश्मन की गोलीबारी में डैमेज होने की जानकारी नहीं है. कुवैत ने गलती से तीन अमेरिकी विमानों को मार गिराया था. इसमें से सभी क्रू मेंबर्स सुरक्षित बचा लिए गए थे. 

पिछले हफ्ते पश्चिमी इराक में एक KC-135  स्ट्रैटोटैंकर (फ्यूल भरने वाला विमान) दुर्घटना का शिकार हो गया था. हालांकि अभी तक इसके पीछे का कारण पता नहीं चल पाया है. अमेरिकी सेना की ओर से बताया गया कि यह विमान दुश्मन की गोलीबारी या किसी मित्र देश की गोलीबारी का शिकार नहीं हुआ है. इस विमान में सवार सभी छह क्रू मेंबर मारे गए थे.

अमेरिका के F-35 को निशाना बनाने की घटना ऐसे समय में हुई है, जब अमेरिकी प्रशासन ईरान के खिलाफ अपने अभियान में बड़ी सफलता का दावा कर रहा है. अमेरिका के रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने दावा किया है कि वो इस संघर्ष में निर्णायक जीत हासिल करने की ओर हैं. उनका दावा है कि ईरान का डिफेंस सिस्टम पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है. उसकी नेवी और एयरफोर्स भी पूरी तरह से बर्बाद हो चुका है. 

Advertisement

वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: ईरान के कतर के गैस भंडार पर हमले का असर भारत पर पड़ेगा?

Advertisement