The Lallantop

'किंग' के मेकर्स ने ऐसी प्लानिंग की जिससे 'डूम्सडे' और 'ड्यून 3' का पूरा खेल बिगड़ जाएगा

'किंग' के डिस्ट्रिब्यूटर्स चाहते हैं कि उन्हें 'डूम्सडे' और 'ड्यून 3' से ज्यादा शोज़ दिए जाएं.

Advertisement
post-main-image
'किंग' को भारत में PEN मरुधर डिस्ट्रिब्यूट कर रही है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • 2026 के अंत में शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' क्रिसमस के समय 'एवेंजर्स: डूम्सडे', 'ड्यून 3' और 'जुमानजी: ओपन वर्ल्ड' के साथ रिलीज होगी, जिसके लिए अधिक स्क्रीन की मांग की जा रही है।
  • डिस्ट्रिब्यूटर्स की टक्कर और स्क्रीन शेयर को लेकर आरोपों के बीच दोनों पक्ष अपने-अपने फिल्मों के लिए ज्यादा शोज़ प्राप्त करने के लिए थिएटर ओनर्स से संपर्क कर रहे हैं।
  • एग्जिबिटर्स सभी पक्षों के बीच संतुलन बनाने के लिए बातचीत कर रहे हैं ताकि छुट्टियों के दौरान हर फिल्म को उचित संख्या में स्क्रीन मिल सकें।

2026 के अंत में Shah Rukh Khan की King, Avengers: Doomsday, Dune 3 और Jumanji: Open World से टकराएगी. ऐसे में इन सभी फिल्मों के डिस्ट्रिब्यूटर्स अभी से ज्यादा-से-ज्यादा स्क्रीन वसूलने की जुगत में लग गए हैं. भारत में सबसे बड़ी टक्कर 'किंग' और 'डूम्सडे' में है. खबर है कि क्लैश में अपरहैंड के लिए 'किंग' की टीम ने थिएटर ओनर्स के सामने एक शर्त रख दी है. उनकी डिमांड है कि शाहरुख की फिल्म को 'डूम्सडे', 'ड्यून 3' और 'जुमानजी: ओपन वर्ल्ड' से ज्यादा स्क्रीन्स दी जाएं.

Advertisement

बॉलीवुड हंगामा ने सूत्रों के हवाले से बताया,

"एवेंजर्स: डूम्सडे को डिस्ट्रिब्यूट कर रही डिज्नी ने भारत में अभी से स्क्रीन बुक करनी शुरू कर दी है. वो एक स्ट्रिक्ट कॉन्ट्रैक्ट करने की तैयारी में हैं, जिसके तहत क्रिसमस पर उनकी सुपरहीरो फिल्म को सिनेमाघरों में स्पेसिफिक नंबर के शोज़ देने होंगे. थिएटर ओनर्स भी इस मूवी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. वे छुट्टियों के दौरान इसे पर्याप्त स्क्रीन देने का तरीका खोज रहे."

Advertisement

दूसरी तरफ़, भारत में 'किंग' के डिस्ट्रिब्यूशन का जिम्मा संभाल रही PEN मरुधर भी अटैकिंग मोड पर है. रिपोर्ट के मुताबिक,

“PEN मरुधर ने थिएटर ओनर्स से कॉन्टैक्ट किया है. उन्होंने सभी एग्जिबिटर्स से ऐसी प्लानिंग करने को कहा, जिसमें एवेंजर्स: डूम्सडे, ड्यून 3 और जुमाजी: ओपन वर्ल्ड के मुकाबले किंग को ज्यादा शोज़ दिए जाएं. उनका कहना है कि किंग 'अकेला ही काफी है'. इस तरह क्रिसमस के मौके पर ज्यादा-से-ज्यादा स्क्रीन्स हासिल करने के लिए डिज्नी और PEN मरुधर के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है. दोनों ही अपनी फिल्मों को मैक्सिमम शोज़ दिलाना चाहते हैं.”

रिपोर्ट के मुताबिक, एग्जीबिटर्स फिलहाल सभी पक्षों के बीच एक बैलेंस लाने की कोशिश कर रहे हैं. उनकी सभी डिस्ट्रिब्यूटर्स से लगातार बातचीत चल रही. रही रिलीज़ की बात, तो 'एवेंजर्स: डूम्सडे' भारत में 17 दिसंबर को रिलीज़ होगी. 18 दिसंबर को 'ड्यून 3' सिनेमाघरों में आएगी. शाहरुख ने 'किंग' के लिए 24 दिसंबर का दिन फिक्स किया है. वहीं 'जुमानजी: ओपन वर्ल्ड' 25 दिसंबर को थिएटर्स में दिखाई जाएगी. 

Advertisement

वीडियो: 'रामायण' या फिर 'किंग'! किस फिल्म की राह का रोड़ा बनेगी 'मातृभूमि'?

Advertisement