‘हिंदू लोग गाय की पूजा करते हैं. उन्हें अपने ड्रॉइंग रूम में लाते हैं. जब गाय जमीन पर पेशाब करती है तो वो उसे चाटते हैं.’ भारत और हिंदू धर्म के बारे में ये विवादित टिप्पणी एक अमेरिकी इजरायली यहूदी धर्मगुरु ने की है. हिंदू धर्म का ऐसे मजाक उड़ाने पर उनके ही धर्म के लोगों ने उन्हें फटकार लगाई है. इजरायल समेत दुनिया भर के लोगों ने उनकी ‘लानत-मलामत’ की है. किसी ने कहा कि वो इजरायल को बदनाम कर रहे हैं. उनके इजरायल में घुसने पर पाबंदी लगा देनी चाहिए. एक शख्स ने कहा कि दूसरे के धर्म का मजाक बनाना मानवता की बुनियाद को खतरे में डालना है.
'गाय पेशाब करती है तो हिंदू उसे चाटते हैं', यहूदी धर्मगुरु के विवादित बयान पर बवाल
अमेरिकी-इजरायली यहूदी धर्मगुरु योसेफ मिजराही ने एक वीडियो में हिंदुओं और गाय को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं. उनके बयान पर भारत ही नहीं, इजरायल में भी विरोध हुआ.

यहूदी धर्म में रब्बी उनको कहा जाता है, जो धार्मिक शिक्षा देते हैं. एक तरह से वो यहूदियों के आध्यात्मिक नेता होते हैं. ऐसे ही एक अमेरिकी इजरायली रब्बी हैं योसेफ मिजराही. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो में वो हिंदू धर्म के बारे में अनाप-शनाप बोलते दिखे. उन्होंने दावा किया कि भारत में लोग गाय का पेशाब पीते हैं. उन्होंने भारतीय डॉक्टरों तक का मजाक बनाया और कहा कि अगर आप दिल्ली के किसी अस्पताल में जाएंगे तो हो सकता है जो डॉक्टर आपके पास आए, उसने रात में गाय का पेशाब पिया हो. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, मिजराही ने अपने एक वीडियो में कहा,
आप उन भारतीयों को जानते हैं जो गाय की पूजा करते हैं? हिंदू. हिंदू लोग जमीन पर गिरे गाय के पेशाब को चाटते हैं. और आपको बता दूं कि ऐसा करने वालों में कुछ लोग डॉक्टर भी हैं.
ये कहते हुए मिजराही ने भगवान को शुक्रिया अदा किया कि उन्होंने उन्हें ‘भारतीयों जैसा’ नहीं बनाया. वीडियो की शुरुआत में मिजराही भारत के एक शख्स के बारे में बताते हैं. उनका दावा है कि वो व्यक्ति पहले उनके फेसबुक पेज के लिए काम करता था. वो यहूदी धर्म अपनाना चाहता था. मिजराही ने कहा,
वह भारत में अपने पिता और भाई के साथ रहता था, जो गाय के सामने सिर झुकाते थे. वो गाय को घर के ड्रॉइंग रूम में ले आते थे. जब गाय फर्श पर पेशाब करती थी, तो वे उसे चाटते थे.
रब्बी ने कहा कि भारत में लोग मेडिकल स्टोर से गाय का पेशाब खरीदते हैं. भारत के डॉक्टरों का मजाक बनाते हुए मिजराही ने कहा,
अगली बार जब आप नई दिल्ली के किसी अस्पताल में जाएंगे और वहां डॉक्टर यानी ‘महाराजा’ आपके पास आएंगे और कहेंगे कि गुड मॉर्निंग. तो हो सकता है कि उन्होंने पिछली रात गाय का पेशाब पिया हो.
यहूदी धर्मगुरु ये बातें उस भारत देश के बारे में कर रहे थे, जहां यहूदी समुदाय 2 हजार साल से भी ज्यादा समय से रह रहा है और उन्हें यहां एक दिन भी ‘यहूदी-विरोध’ यानी एंटीसेमिटिज्म का सामना नहीं करना पड़ा. फिलहाल भारत में 5 हजार से ज्यादा यहूदी समुदाय के लोग रहते हैं.
ये भी पढ़ेंः नेतन्याहू की सहयोगी पार्टी अब आइजेनकोट के साथ? जानिए इजरायल में किसकी बन सकती सरकार
इजरायल के रिसर्चर ने की आलोचनायही वजह है कि रब्बी की ये बात सुनकर खुद उनके देश के लोग भी उबल पड़े. भारत में रहकर पढ़ाई और रिसर्च करने वाले इजरायली लेखक येशाया रोसेनमैन ने मिजराही की निंदा की. उन्होंने कहा कि मिजराही की वजह से इजरायल की इमेज को दुनिया भर में जो नुकसान पहुंच रहा है, वो हैरान करने वाला है. उनका विवादों से पुराना नाता रहा है. रोसेनमैन ने बताया कि मिजराही पहले भी यहूदी, ईसाई और इस्लाम को मानने वाले गैर-यहूदियों और अलग-अलग समुदायों में जन्मे यहूदियों, ऑटिज्म से पीड़ित बच्चों का अपमान कर चुके हैं.
भारत में फिलीस्तीन के राजदूत अब्दुल्ला एम. अबू शावेश ने भी मिजराही के बयान पर नाराजगी जताई. उन्होंने बिना मिजराही का नाम लिए कहा कि जो लोग किसी के धर्म का मजाक उड़ाते हैं या उसकी धार्मिक परंपराओं का अपमान करते हैं, वो मानवता की बुनियाद को ही खतरे में डालते हैं. नस्लवाद मानवता के लिए खतरा है
सोशल मीडिया पर भी मिजराही को लोगों ने बातों से खूब धुना. वीडियो वायरल होने के बाद भारतीयों और इजरायलियों समेत कई लोगों ने उनकी जमकर आलोचना की. रोमन बिष्ट नाम के एक व्यक्ति ने ‘X’ पर लिखा कि हाथी अपनी चाल चलता रहता है और कुत्ते भौंकते रहते हैं. मिजराही को शर्म आनी चाहिए.
वीडियो: दुनियादारी: नेतन्याहू ईरान हमले से बचाएंगे चुनाव में कुर्सी?













