The Lallantop

तिरंगा पान मसाले वाले पप्पू का भांडा फूटा

कानपुर माने गुटखालय. वहां तिरंगा गुटखा वाले पप्पू अपने फार्म हाउस में गैर कानूनी शराब की फैक्ट्री चला रहे थे. पुलिस फैक्ट्री में छापा मार दिहिस.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
कानपुर माने गुटखालय. वहां एक अरबपति पान मसाला कारोबारी है पप्पू काया. जिसका ब्रांड है तिरंगा. कानपुर पुलिस ने पप्पू के फार्म हाउस पर छापा मारकर गैरकानूनी शराब की फैक्ट्री पकड़ी है.
daru

फार्म हाउस से हज्जारों पेटी दारू बरामद की. अलग अलग ब्रांड्स की. ये बोतलें स्मगल की गई थीं हरियाणा से. इन पर लेबल लग रहे थे यूपी वाले. एक आदमी को इस मामले में अरेस्ट किया गया है. फार्म हाउस में सिर्फ शराब का कारोबार नहीं होता, यहां बड़े बड़े लोगों की पार्टियां भी होती हैं.
ये लेबल जो चिपकाए जाते थे
ये लेबल जो चिपकाए जाते थे

जब पुलिस की रेड पड़ी तो सारे आरोपी गिरते पड़ते भाग गए. गार्ड पकड़ में आ गया. श्याम लाल नाम है उसका. उसने पुलिस को बताया कि मालिकों ने समझा रखा था "तुम नौकरी करो, तनख्वाह लो, यहां क्या हो रहा है वो जानने के चक्कर में मत पड़ो."

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement