The Lallantop

कुत्तों के हमले के बाद बच्ची की मौत, महापौर ने मांस-मछली की दुकानों पर चलवाया बुलडोजर

Kanpur, UP में कुत्तों के हमले की खौफनाक घटना के बाद. महापौर दलबल के साथ अवैध दुकानों पर पहुंचीं और उन पर बुलडोजर चलवा दिया. इस दौरान स्थानीय दुकानदारों और उनके बीच बहस भी हुई. कुछ दुकानदार महापौर के सामने गिड़गिड़ाते भी रहे. पर कार्रवाई नहीं रुकी.

Advertisement
post-main-image
मेयर ने कुल 44 दुकानों पर कार्रवाई की. (Image: India Today)
author-image
सिमर चावला

कानपुर में कुत्तों के काटने के बाद एक मासूम बच्ची की मौत हो गई (Kanpur, UP dogs bite kids). जिसके बाद लोग नगर निगम पर उंगलियां उठाने लगे. मामले को समझने महापौर प्रमिला पाण्डेय भी पीड़ित परिवार के पास पहुंचीं. बच्ची के परिवार से मिलकर सांत्वना दी. लेकिन इलाके में लगी मांस-मछली की दुकानें देखकर वो भड़क गईं. कहा इन्हीं की वजह से कुत्ते आदमियों को काट रहे हैं. साथ ही दुकानों पर बुलडोजर चलवा दिया.

Advertisement

इंडिया टुडे से जुड़े सिमर चावला की रिपोर्ट के मुताबिक, महापौर दलबल के साथ अवैध दुकानों पर पहुंचीं और उन पर बुलडोजर चलवा दिया. इस दौरान स्थानीय दुकानदारों और उनके बीच बहस भी हुई. कुछ दुकानदार महापौर के सामने गिड़गिड़ाते रहे. पर कार्रवाई नहीं रुकी.

कहा जा रहा है कि कुछ दुकानदारों ने ये आरोप भी लगाए कि इलाके में कई अनैतिक काम होते हैं. वो पुलिस के संरक्षण में होते हैं. उनमें कोई कार्रवाई नहीं होती. कहा हम रोजी के लिए मेहनत कर रहे हैं, हम पर कार्रवाई हो रही है.

Advertisement

 ये भी पढ़ें: ‘30 सेकेंड में 3 घंटे की मेहनत पर नंबर दे दिए’ इस टीचर की वायरल रील पर बुरा भड़के लोग

बताया जा रहा है मेयर ने कुल 44 दुकानों पर कार्रवाई की. दुकानें दोबारा लगाने के लिए आगाह भी किया. मीडिया से बात करते हुए महापौर ने कहा

ये मांस-मछली जो खुले में बिकता है, इसे कुत्ते खाते हैं. और फिर वो इंसानों को खाते हैं. ऐसे ही कुत्तों के काटने की वजह से एक मामला बच्ची की मौत का भी सामने आया है. जिसका भाई भी गंभीर हालत में भर्ती है.

Advertisement

बता दें कुछ दिन पहले कानपुर के गोविंद नगर इलाके में, एक बच्ची और उसके भाई पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया था. जिसमें 6 साल की बच्ची की जान चली गई. और उसका एक साल का भाई गंभीर तौर पर घायल हो गया. जिसका इलाज चल रहा है.

वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी के मुताबिक दूषित मांस खाकर कुत्ते हिंसक हो जाते हैं. और ऐसी घटनाओं को अंजाम देते हैं. बताया जा रहा है इस पर नगर निगम की रिपोर्ट भी यही कहती है कि बचा हुआ मांस खाकर कुत्ते हिंसक हो जाते हैं. 

वीडियो: शराबबंदी, महंगाई पर बहस...कानपुर में मिले 'लल्लन' और 'कॉमन मैन' के लॉजिक सुनकर हिल जाएंगे

Advertisement