भारत से दाऊद की यूएई में स्थित संपत्तियों का ब्यौरा हासिल होने के बाद हाल ही में वहां की सरकार ने जांच शुरू की थी. बीजेपी इसका क्रेडिट प्रधानमंत्री मोदी को दे रही है.

अजित डोभाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल यूएई का दौरा किया था. इसी दौरान दाऊद की संपत्तियों का ब्यौरा यूएई की सरकार को सौंपा गया था. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी इस दौरे में शामिल थे. भारत सरकार ने यूएई सरकार से दाऊद और उसके सिंडिकेट की संपत्तियां जब्त करने का आग्रह किया था. होम मिनिस्टर राजनाथ सिंह ने इस मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि भारत सरकार लगातार कोशिश में है कि दाऊद को देश वापस लाया जाए. हालांकि यही बात राजनाथ सिंह ने पिछले साल भी कही थी. उन्होंने कहा था कि हम दाऊद को जल्द से जल्द वापस लेकर आने वाले हैं. यूएई की सरकार ने स्वागत योग्य कदम उठाया है और इधर बीजेपी इसका क्रेडिट लूटने के चक्कर में लगी है. बीजेपी के ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिप्लोमेटिक सफलता बताई गई है. साथ में एक कार्ड भी ट्वीट किया, जिसमें पार्टी का सिंबल भी लगा हुआ है.
https://twitter.com/BJP4India/status/816683109483573249?ref_src=twsrc%5Etfw
भारत सरकार शुरू से ही दाऊद इब्राहिम के पाकिस्तान में होने की बात करती रही है. अमेरिका भी इस बात को मान चुका है कि पाकिस्तान आतंकियों को शरण दे रहा है.
-ये स्टोरी आदित्य प्रकाश ने की है
Also Read: सारी दुनिया दाऊद के पीछे, और दाऊद इसके पीछे
अफरीदी-मियादांद की कुकुरझांव में समधी दाऊद का कूटनीतिक हस्तक्षेप!













