The Lallantop

स्पेन में सरकारी और प्राइवेट ट्रेनों में टक्कर, 60 से ज्यादा लोग की मौत

हादसे में अब तक 60 से ज्यादा लोगों की मौत की जानकारी सामने आ रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे के दौरान एक ट्रेन की रफ़्तार 200 से 250 किलोमीटर प्रति घंटा रही होगी.

Advertisement
post-main-image
स्पेन में इसी साल हुआ था एक और बड़ा रेल हादसा. फोटो- Getty Images/Europa Press

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • स्पेन में मैड्रिड से सेविल जा रही दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर में 60 से अधिक लोगों की मौत हुई और लगभग 179 घायल हुए।
  • हादसे के पीछे मुख्य कारण ट्रेन के सिग्नलिंग सिस्टम में खराबी थी, जिसके परिणामस्वरूप कर्मचारी ने ट्रेनों को गलत अनुमति दे दी।
  • दुर्घटना के बाद मैड्रिड और अंडालूसिया के बीच रेल सेवाएं बाधित रहीं और राहत एवं बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिए गए।

स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनें आपस में टकरा गई हैं. हादसे में अबतक 60 से ज्यादा लोगों की मौत की जानकारी सामने आ रही है. घटना के वक्त एक ट्रेन मैड्रिड से सेविल जा रही थी, दूसरी भी उसी रूट पर दौड़ रही थी. फिर अचानक दोनों ट्रेनें आपस में टकरा गईं. इसके अलावा 179 लोग घायल बताए जा रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे के दौरान एक ट्रेन की रफ़्तार 200 से 250 किलोमीटर प्रति घंटा रही होगी.

Advertisement

स्पैनिश अखबार ‘एल पाइस’ के मुताबिक, हादसा स्थानीय समय के मुताबिक सुबह करीब 9 बजे हुआ. शुरुआती जानकारी में बताया गया कि एक ट्रेन ने दूसरी ट्रेन को पीछे से टक्कर मार दी. माना जा रहा है कि हादसा मानवीय चूक की वजह से हुआ. CNN ने बताया कि ये दुर्घटना स्पेन के टोलेडो में मोरा, ओर्गाज़ और उर्डा कस्बों के बीच हुई. हादसे में शामिल दोनों ट्रेनें मैड्रिड से अंडालूसिया के सेविल शहर को जोड़ने वाले रेलवे ट्रैक पर चल रही थीं.

सिग्नलिंग सिस्टम में गड़बड़ी

रिपोर्ट के मुताबिक, इनमें से एक ट्रेन सरकारी रेल कंपनी ‘रेनफे’ की थी, जबकि दूसरी ट्रेन निजी कंपनी ‘इरियो’ की थी. सरकारी ट्रेन में करीब 397 लोग सवार थे, जबकि दूसरी ट्रेन में 148 यात्री सवार थे जिनमें एक बच्चा भी शामिल है. 

Advertisement

बताया गया है कि एक ट्रेन सुबह करीब 8 बजे मैड्रिड से सेविल के लिए रवाना हुई थी. एल पाइस की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रेन को सुरक्षित तरीके से चलाने वाला मुख्य सिग्नलिंग सिस्टम (LZB) खराब हो गया था. इसके बाद रेलवे कर्मचारियों को ट्रेनों की आवाजाही संभालने के लिए दूसरी व्यवस्था का इस्तेमाल करना पड़ा. बुधवार, 28 अक्तूबर की सुबह इस गड़बड़ी की वजह से इलाके में करीब आठ ट्रेनें रोकी गई थीं.

जब ट्रेनों को दोबारा चलाने की अनुमति दी गई, तब इर्यो (Iryo) ट्रेन पटरी पर खड़ी थी. आरोप है कि एडिफ (Adif) के एक कर्मचारी ने गलती से उसके पीछे आ रही रेनफे (Renfe) ट्रेन को आगे बढ़ने की अनुमति दे दी. इसके बाद पीछे से आ रही ट्रेन ने खड़ी ट्रेन को टक्कर मार दी.

हादसे की जानकारी सामने आते ही राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया. घायलों के इलाज लिए इमरजेंसी मेडिकल टीमें मौके पर पहुंचीं. स्थानीय प्रशासन भी घायलों के इलाज और जरूरी इंतजामों में जुट गया. स्पेन में रेल नेटवर्क का संचालन करने वाली कंपनी एडिफ ने X पर हादसे की जानकारी दी. दुर्घटना के बाद मैड्रिड और दक्षिणी अंडालूसिया के बीच चलने वाली हाई स्पीड रेल सेवाएं प्रभावित हुईं. हादसे के बाद इस रेलवे रूट को बंद कर दिया गया है. 

Advertisement

स्पेन के प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज ने हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने X पर लिखा कि ट्रेन दुर्घटना की खबर सुनकर उन्हें गहरा सदमा लगा है. उन्होंने बताया कि राहत और बचाव दल मौके पर मौजूद हैं और दुर्घटना से प्रभावित लोगों की मदद कर रहे हैं.

हादसे के बाद रेल सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. स्पेन में कुछ वक्त पहले भी बड़ी रेल दुर्घटना हुई थी. जनवरी में अंडालूसिया के अदामुज इलाके के पास दो हाई स्पीड ट्रेनें टकरा गई थीं. उस दुर्घटना में 46 लोगों की मौत हुई थी. इसे स्पेन की सबसे गंभीर रेल दुर्घटनाओं में से एक बताया गया था. 

वीडियो: चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गया परिवार, फिर जो हुआ...

Advertisement