The Lallantop

'फिलिस्तीनियों के घर तोड़ने का गर्व है', नेतन्याहू के मंत्री ये बोलने में जरा नहीं हिचके

Itamar Ben-Gvir speech Palestinian: राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन ग्विर ने स्पीच में अपनी पार्टी की सीट से जुड़े अनुमान पर बात की. कहा कि वह एक दक्षिणपंथी सरकार बनाने के बहुत करीब हैं. इतामार ने ये भी कहा कि उन्होंने नेगेव में 10,000 अवैध घरों को ध्वस्त किया है.

Advertisement
post-main-image
Otzma Yehudit party को 7 सीटें मिलती नजर आ रही है. (Courtesy-Reuters)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • इजरायल के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन ग्विर ने कहा कि नेगेव में 10 हजार अवैध फिलिस्तीनी घरों को ध्वस्त कर दिया गया है।
  • ओत्जमा येहुदित पार्टी फिलिस्तीनियों के घरों को ध्वस्त करने, आतंकवादियों को मौत की सजा देने और सुरक्षा नीतियों के लिए जाने जाती है।
  • नेगेव में घरों को तोड़ने की नीतियों से जुड़ी आलोचनाओं के बीच, बेन ग्विर ने दक्षिणपंथी सरकार निर्माण में तेजी की आशंका जताई है।

"मुझे इस बात पर गर्व है कि हमने नेगेव में 10 हजार अवैध घरों को ध्वस्त कर दिया." ये कहना है इजरायल के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन ग्विर का. नेगेव में जिन घरों को तोड़ने की बात की गई, वो फिलिस्तीनियों के थे.

Advertisement

इतामार बेन-ग्वीर को उनके आक्रामक बयानों, अरब-विरोधी रुख और कट्टरपंथी सुरक्षा नीतियों के लिए जाना जाता है. वह ओत्जमा येहुदित पार्टी (Otzma Yehudit party) के अध्यक्ष हैं. 

इजरायल में वोटिंग के बाद रिजल्ट से जुड़े रुझानों में अपनी पार्टी को अनुमान से कम सीटें मिलने के बाद बेन-ग्वीर नाराज नजर आए. उन्होंने रात में पार्टी मुख्यालय से स्पीच देते हुए जनता से किए वादे गिनाए. खुद के कामकाज का समर्थन किया. 

Advertisement
फिलिस्तीनी सिक्योरिटी कैदियों पर क्या कहा?

Ynet Global की रिपोर्ट के मुताबिक, बेन-ग्वीर ने अपनी स्पीच में कहा कि उन्हें विश्वास और उम्मीद है कि वह दक्षिणपंथी सरकार बनाने के बहुत करीब हैं. उन्होंने फिर अपने कार्यकाल के दौरान लागू की गई नीतियों की तारीफ की. बेन-ग्वीर ने कहा,

"हमें अपने पथ पर गर्व है. उन सुधारों पर भी, जिनका हमने जनता से वादा किया था और पूरा करके दिखाया. मुझे इस बात पर गर्व है कि पिछली बार मैंने आतंकवादियों को मौत की सजा देने वाला कानून लाने का वादा किया था. हमने उसे पूरा किया."

नेगेव में फिलिस्तीनियों के घरों को तोड़ने की काफी आलोचना हुई थी. इस पर इतामार बेन ग्विर ने कहा,

Advertisement

"मैंने कुछ लोगों को यह कहते सुना कि नेगेव में घरों को तोड़े जाने से अरब लोग खुश नहीं थे. मुझे इस बात पर गर्व है कि हमने नेगेव में 10 हजार अवैध घरों को ध्वस्त कर दिया."

ये भी पढ़ें: इजरायल चुनाव हार जाएंगे नेतन्याहू? एग्जिट पोल ने दिया झटका

पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते समय उन्होंने फिलिस्तीनी सिक्योरिटी कैदियों के बारे में बात करते हुए कहा,

“मैं जेल में बंद आतंकवादियों की उम्मीदों को महसूस कर सकता हूं. वे सोच रहे हैं कि उनके 'समर कैंप' फिर से लौट आएंगे. हम यह सुनिश्चित करने के लिए लड़ते रहेंगे कि उनकी ये उम्मीदें कभी पूरी न हों. हम राजनीति में इसलिए नहीं आए हैं कि अपने सिद्धांतों के लिए माफी मांगें.”

कौन हैं इतामार बेन ग्विर?

बेन-ग्वीर की पार्टी ओत्जमा येहुदित का शाब्दिक अर्थ "यहूदी शक्ति" है. ओत्जमा येहुदित पूरे वेस्ट बैंक (यहूदिया और सामरिया) पर इजरायल की पूर्ण संप्रभुता, फिलिस्तीनी राज्य के गठन का कड़ा विरोध, आतंकवादियों के लिए मृत्युदंड और सुरक्षा बलों को खुली गोलीबारी की छूट देने की वकालत करती है.

बेन-ग्वीर के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री बनने के बाद इजरायल में आम यहूदी नागरिकों के लिए हथियारों का लाइसेंस देने की पात्रता को काफी बढ़ाया गया है. इससे इजरायल में लाइसेंस बंदूक धारकों की संख्या 2022 के 1.5 लाख से बढ़कर 2026 में 3.5 लाख से अधिक हो गई. इजरायली चुनावों में ओत्जमा येहुदित को 7 सीटें मिलती दिख रही हैं. 

वीडियो: जन सुराज पार्टी के डिजिटल मीडिया मैनेजर की मौत, रांची-पटना ट्रेन से लापता हुए थे

Advertisement