The Lallantop

यूरोप में चल रहे प्रोटेस्ट पर बोले केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, 'भारतीय हिंसा से दूर रहते हैं'

इंडियन कॉमर्स एंड इंडस्ट्री मिनिस्टर Piyush Goyal ने जर्मनी में भारतीयों को संबोधित किया. उन्होंने विदेशों में रह रहे भारतीय नागरिकों की तारीफ करते हुए कहा कि यूरोप में सड़कों पर अशांति और तोड़फोड़ हो रही है. भारतीय इसमें शामिल नहीं हैं.

Advertisement
post-main-image
भारतीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जर्मनी में भारतीयों की तारीफ की. (courtesy: Reuters)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • पीयूष गोयल ने जर्मनी के बर्लिन में विदेशी भारतीयों की तारीफ करते हुए कहा कि वे शांति-प्रिय हैं और नियम-कानून का पालन करते हैं, जबकि यूरोप में अन्य देशों में हिंसक प्रदर्शनों की घटनाएं हो रही हैं।
  • फ्रांस, स्पेन और इटली जैसे यूरोपीय देशों में जीवन यापन की बढ़ती लागत, वेतन और सार्वजनिक सेवाओं को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू हुए जिन्हें कुछ जगहों पर हिंसक रूप ले लिया है।
  • गोयल ने अपनी यात्रा के दौरान जर्मन अधिकारियों और व्यापारिक नेताओं के साथ व्यापार और टेक्नोलॉजी में सहयोग पर चर्चा की तथा भारतीय छात्रों को बढ़ावा देने की बात कही।

भारतीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री (commerce and industry minister) पीयूष गोयल ने विदेशों में रह रहे भारतीयों की तारीफ की है. उन्होंने भारतीय नागरिकों को ‘शांति-प्रिय’ बताया है. उनका ये बयान फ्रांस सहित यूरोप के कई हिस्से में चल रहे हिंसक प्रोटेस्ट के दौरान आया है, जहां तोड़-फोड़ और आगजनी जैसी घटनाएं हुई हैं.  

Advertisement

पीयूष गोयल दो दिवसीय यूरोपीय देश जर्मनी की यात्रा पर हैं. उन्होंने जर्मनी की राजधानी बर्लिन में भारतीय नागरिकों को संबोधित किया. अपनी स्पीच में उन्होंने कहा, 

‘वे (विदेशी देश) जानते हैं कि भारतीय लोग और भारतीय समुदाय शांति-प्रिय हैं. वे अपनी फैमिली के साथ रहते हैं. वे अपने परिवारों की परवाह करते हैं.’ 

Advertisement

उन्होंने आगे कहा कि भारतीयों की विदेशों में इसलिए इज्जत होती है क्योंकि वे नियम-कानून का पालन करते हैं. यूरोप में चल रहे प्रोटेस्ट का ज़िक्र करते हुए कहा, 

‘भारतीयों का इस देश में कितना सम्मान है. अच्छी बात यह है कि यहां उनकी बहुत मांग है, उनका दिल खोलकर स्वागत किया जाता है. वे जानते हैं कि भारतीय तोड़फोड़ में शामिल नहीं होते. सड़कों पर नहीं उतरते और समाज में अशांति नहीं फैलाते, जैसा कि हम यूरोप के अन्य हिस्सों में देख रहे हैं.’

फ्रांस, स्पेन और इटली सहित कई यूरोपीय देशों में रहन-सहन की बढ़ती लागत, वेतन और सार्वजनिक सेवाओं को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. हालांकि, कई प्रदर्शन शांतिपूर्ण भी रहे हैं. लेकिन कुछ प्रदर्शनों ने हिंसक रूप ले लिया, जिनमें झड़पें, लूटपाट और तोड़फोड़ की घटनाएं शामिल हैं.

Advertisement

ये भी पढ़ें: रूस के इस मंत्री को देख पीयूष गोयल बोले- 'डैशिंग, बॉलीवुड में एक्टिंग करिए'

अपनी यात्रा के दौरान, पीयूष गोयल ने व्यापार, निवेश, एडवांस मैन्युफैक्चरिंग और टेक्नोलॉजी के क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाएं तलाशने के लिए जर्मन सरकारी अधिकारियों और व्यापार जगत के नेताओं के साथ मीटिंग कीं. अपनी स्पीच में उद्योग मंत्री ने इंडियन स्टूडेंट्स को बढ़ावा देने की बात की. उन्होंने वहां रह रहे नागरिकों से अपील की कि वे उनकी मदद करें. उनका मानना है कि इससे भारत और जर्मनी के रिश्ते और मज़बूत होंगे.  

वीडियो: शशि थरूर और पीयूष गोयल की साझा फोटो में उठते सवाल

Advertisement