The Lallantop

कुत्ते राजा बने दूल्हे राजा तो शादी में पहुंचे 5000 लोग

यूपी के कौशांबी जिले में ये महाशुभ विवाह संपन्न हुआ. हिंदू रीति रिवाजों के अनुसार. कुत्ता बना दूल्हा और कुतिया दुल्हन बनी.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
सहालग चल रही है. शादी का न्योता आया हो तो जरा चेक कर लेना एक बार. हो सकता है जहां जा रहे हो वहां वर के रुप में सजा कुत्ता हो और वधू का मेकप धारण किए कुतिया बैठी हो. चौंको मत ऐसा हो चुका है. कौशांबी, उत्तर प्रदेश में. माफ करो खबर जरा लेट हो गई. 11 मार्च की मैरिज सेरेमनी थी ये. जब हमको पता चला तब हम बता रहे हैं. हां तो कौशांबी के पंवारा गांव में कुत्ते और कुतिया की शादी धूमधाम से, हिंदू रीति रिवाजों के हिसाब से संपन्न हुई. मने मुंह देखाई से कलेवा पर लड़के के नखरे तक सब हुए. बड़ा सा DJ बजता हुआ जा रहा था. उसमें भोजपुरी गानों पर मस्त डांस हो रहा था. करीब पांच हजार लोग पहुंचे इस शुभ विवाह में. जमके खाना पीना हुआ. दुल्हन का शगुन लेकर जंग बहादुर गए. आंखों में आंसू लिए. बोले कि वो मेरी कुतिया है, मेरी बेटी जैसी. कार में सज के दूल्हे राजा आए और दुल्हन को विदा करा कर ले गए. वीडियो देख लो. https://twitter.com/ANI_news/status/708534075997327360

Advertisement
Advertisement