The Lallantop

चर्च में पादरी बोले 'एक दिन सबको मरना है', पीछे लगा क्रूस सीधा सिर पर गिरा, मौत हो गई

Priest dies after crucifix falls: कैथोलिक चर्च में एक पादरी की क्रूसीफिक्स गिरने से मौत हो गई. पादरी का नाम पैट्रिक अल्फ्रेडो सांचेज मोलिनारी है. घटना के समय वह चर्च में धार्मिक प्रवचन दे रहे थे. तभी क्रूस उनके ऊपर गिर गया.

Advertisement
post-main-image
धार्मिक प्रवचन देते हुए पादरी की हुई मौत. (Courtesy-CollinRugg)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • अमेरिका के इक्वाडोर के ग्वायाकिल शहर में, पादरी पैट्रिक अल्फ्रेडो सांचेज मोलिनारी पर चर्च में धार्मिक प्रवचन के दौरान दीवार से लगा क्रूसीफिक्स गिर गया, जिससे उनकी मृत्यु हो गई।
  • इस घटना का कारण फिलहाल अस्पष्ट है क्योंकि चर्च अधिकारियों ने क्रूसीफिक्स के गिरने के बारे में कोई स्पष्ट स्पष्टीकरण प्रदान नहीं किया है, जिससे इस हादसे पर संदेह और चिंता बनी हुई है।
  • पादरी की मृत्यु की पुष्टि के बाद, स्थानीय और चर्च के लोग इस घटनाक्रम से सकते में हैं और घटनास्थल व सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की उम्मीद की जा रही है।

कैथोलिक चर्च में एक पादरी की क्रूसीफिक्स गिरने से मौत हो गई. क्रूसीफिक्स का मतलब क्रॉस जैसी शेप वाले उस मॉडल से है जिस पर ईसा मसीह की प्रतिमा को टांगा जाता है. पादरी का नाम पैट्रिक अल्फ्रेडो सांचेज मोलिनारी है. घटना के समय वह चर्च में धार्मिक प्रवचन दे रहे थे. सब लाइव स्ट्रीम भी दिखाया जा रहा था. तभी लकड़ी का बड़ा सा क्रूस अपनी जगह से उखड़ कर उनके सिर पर गिर गया. इससे उन्हें गंभीर चोट आई और उनकी मौत हो गई.  

Advertisement

यह घटना अमेरिका के इक्वाडोर के ग्वायाकिल शहर की बताई जा रही है. न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक पादरी आवर लेडी ऑफ परपेचुअल हेल्प चर्च में लोगों को जीवन के पल भर में समाप्त हो जाने के बारे में उपदेश दे रहे थे. वो कह रहे थे,

“एक दिन हम सभी की मृत्यु हो जाएगी. कई बार हम उन चीजों में अपना समय बिताते हैं, जिनका उतना महत्व नहीं होता, जितना ईश्वर के साथ बिताए गए समय का होता है.”  

Advertisement

फादर पैट्रिक सांचेज ने आगे कहा,

“जो कीमती समय हम ईश्वर को देते हैं, अपने भाई-बहनों, पति-पत्नी, बच्चों और परिवार के साथ बिताते हैं, वही समय सबसे सार्थक है.”

पादरी पैट्रिक अल्फ्रेडो ने एक और प्रार्थना शुरू करते हुए ईश्वर से लोगों को आशीर्वाद देने के लिए कहा था. तभी पीछे दीवार पर लगा भारी क्रूस अचानक उनके ऊपर गिर गया. घटना के तुरंत बाद लोग उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर्स ने फादर को मृत घोषित कर दिया.

Advertisement

ये भी पढ़ें: लॉरेंस-अनमोल के आगे क्यों बेबस है मुंबई पुलिस? गृह मंत्रालय के उस आदेश का कनेक्शन समझिए

क्रूस के गिरने का कारण पता नहीं

चर्च ने पादरी पैट्रिक सांचेज की मौत की पुष्टि की है. उन्होंने कहा,

“हम घोषणा करते हैं कि हमारे प्रिय फादर पैट्रिसियो अल्फ्रेडो सांचेज मोलिनारी अब ईश्वर के घर चले गए हैं. उन्होंने सेंट्रल विकेरिएट के ‘परपेचुअल हेल्प’ चर्च में पैरिश पादरी के रूप में सेवा की थी.”

यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि दीवार से क्रॉस कैसे अलग होकर गिर गया. चर्च के अधिकारियों ने इस घटना के बारे में सार्वजनिक रूप से कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया है. मगर इस हादसे से कई लोग सकते में है. कई लोगों ने कहा कि ये घटना बहुत डरावनी है.

वीडियो: मजिस्ट्रेट को धमकी, सौरव दास और आशुतोष रांका की जमानत पर सुनवाई क्यों टली?

Advertisement