The Lallantop

प्रीति जिंटा आज मूड में हैं, पूरा IPL खरीद डालेंगी!

नीलामी के दौरान प्रीति जिंटा को देख लोगों की हंसी नहीं रुक रही.

Advertisement
post-main-image
11 साल से संघर्ष करती प्रीति की टीम किंग्स इलेवन पंजाब.
IPL 2018 होने वाला है. और हो रही है खिलाड़ियों की नीलामी. कौन किसके पास गया ये आप यहां पढ़ सकते हैं. नीलामी का कॉन्सेप्ट साफ़ है. पैसे दो, खिलाड़ी ले जाओ. और ऐसे माहौल में किंग्स XI पंजाब की मालकिन प्रीती जिंटा काफी एक्साइटेड दिखीं. मने शॉपिंग के बाद हम सब थोड़े 'एंथू' दिखते हैं. मगर प्रीती जिंटा' कुछ ज्यादा ही कूदते हुए बोलियां लगा रही थीं. एक वक़्त तो लगा वो सबको खरीद लेना चाहती हैं. लोगों ने ये नोटिस किया. और फिर ट्विटर देखने लायक था.     ये वो प्लेयर्स हैं जो किंग्स XI पंजाब ने खरीदे हैं: 1. आर. अश्विन – 7.60 करोड़ 2. करुण नायर – 5.60 करोड़ 3. डेविड मिलर – 3 करोड़ 4. एरॉन फिंच – 6.20 करोड़ 5. मार्कस स्टोइनिस – 6.20 करोड़ पढ़ें: IPL नीलामी में खरीदे गए प्लेयर्स का क्या कहना है

Advertisement
Advertisement