The Lallantop

ट्विटर पर पहले उमर अब्दुल्ला से भिड़े थे गंभीर, महबूबा से टकराए तो ब्लॉक हो गए

एक बार अनब्लॉक कर दोबारा ब्लॉक कर दिया.

Advertisement
post-main-image
ट्विटर पर गौतम गंभीर और महबूबा मुफ्ती की भिड़ंत हो गई. फाइल फोटो.
क्रिकेटर से नेता बने गौतम गंभीर 9 अप्रैल को ट्विटर पर जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती से भिड़ गए. टकराव शुरू हुआ दिल्ली हाईकोर्ट में जम्मू-कश्मीर के नेताओं को चुनाव लड़ने से रोकने की याचिका पर महबूबा के ट्वीट के बाद. याचिका में मांग की गई कि फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती को लोकसभा चुनाव लड़ने से रोका जाए. इसके लिए दिल्ली हाईकोर्ट चुनाव आयोग को निर्देश दे. इस पर महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट कर दिया. फिर उसका जवाब देने आए गौतम गंभीर. दोनों बुरी तरह उलझ गए. आखिर में महबूबा मुफ्ती ने गौतम गंभीर को ब्लॉक कर दिया. क्या ट्वीट किया महबूबा मुफ्ती ने? दिल्ली हाईकोर्ट में दाखिल याचिका पर महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट किया.
'कोर्ट में समय क्यों बर्बाद करना. आर्टिकल 370 को हटाने के लिए भाजपा का इंतजार करें. ये खुद ब खुद हमें चुनाव लड़ने से रोक देगा. तब भारतीय संविधान जम्मू-कश्मीर पर लागू नहीं होगा. ना समझोगे तो मिट जाओगे, ऐ हिंदुस्तान वालो. तुम्हारी दास्तान तक भी ना होगी दास्तानों में.'

Why waste time in court. Wait for BJP to scrap Article 370. It will automatically debar us from fighting elections since Indian constitution won’t be applicable to J&K anymore. Na samjho gay tou mit jaouge aye Hindustan walo. Tumhari dastaan tak bhi na hogi dastaano main. https://t.co/3mvp2lndv2

Advertisement

जवाब में गौतम गंभीर ने क्या लिखा? महबूबा मुफ्ती के ट्वीट के बाद पूर्व क्रिकेटर और हाल ही में भाजपा में शामिल हुए गौतम गंभीर ने उन्हें जवाब दिया. गंभीर ने लिखा-
'महबूबा मुफ्ती ये भारत है. कोई आप जैसा धब्बा नहीं जो मिट जाएगा!'

@MehboobaMufti यह भारत है, कोई आप जैसा धब्बा नहीं जो मिट जाएगा!

Advertisement
'उम्मीद करती हूं कि बीजेपी में आपकी राजनीतिक पारी उतनी खराब नहीं होगी, जितना आपका क्रिकेट करियर था.'
ओह! तो आपने मेरे ट्विटर हैंडल को अनब्लॉक कर दिया है. मेरे ट्वीट का जवाब देने के लिए आपको 10 घंटे चाहिए...बहुत धीमा. ये आपकी पर्सनैलिटी में गहराई की कमी को जाहिर करता है. कोई ताज्जूब नहीं कि आप लोगों ने मुद्दे हल करने के लिए संघर्ष किया है.
'मुझे आपकी मानसिक सेहत की चिंता है. मैं लोगों की ओर से ट्रोल होने की आदी हो चुकी हूं. आप कश्मीर के बारे में कुछ नहीं जानते. मैं यहां आपको ब्लॉक कर रही हूं जिससे आप कहीं और 2 रुपए प्रति ट्वीट के हिसाब ट्रोलिंग कर सकें.'
महबूबा मुफ्ती मैम बहुत-बहुत स्वागत. एक विशिष्ट व्यक्ति द्वारा ब्लॉक किए जाने से मैं खुश हूं. वैसे इस ट्वीट को लिखते वक्त 1,365,386,456 भारतीय हैं. आप उन्हें कैसे ब्लॉक करेंगे.?

इसके बाद महबूबा मुफ्ती ने भी पलटवार किया और लिखा- गौतम गंभीर ने फिर एक ट्वीट करके पलटवार किया. उन्होंने लिखा- इस पर महबूबा मुफ्ती ने फिर जवाब दिया. लिखा- इसके बाद गौतम गंभीर ने लिखा-

Most welcome @MehboobaMufti Ma’am, happy to be blocked by a callous individual. By the way, at the time of writing this tweet there are 1,365,386,456 Indians. How will you block them?

— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) April 9, 2019 महबूबा ने कहा था- आग से न खेले भाजपा पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने 8 अप्रैल को कहा था कि
'जब बात जम्मू कश्मीर के विशेष दर्जे की हो तो भाजपा को आग से नहीं खेलना चाहिए. अनुच्छेद 370 खत्म करना, राज्य की भारत से आजादी होगी. अगर आप जम्मू-कश्मीर को अनुच्छेद 370 से मुक्त करते हैं तो आप राज्य को देश से भी मुक्त करेंगे. मैंने कई बार कहा है कि अनुच्छेद 370 जम्मू कश्मीर को देश से जोड़ता है. जब आप इस सेतु को तोड़ते हैं, तो भारत राज्य पर अपनी वैधता भी खो देगा. वो कब्जा करने वाली ताकत बन जाएगा.'
उमर अब्दुल्ला से भी भिड़ चुके हैं गंभीर इससे पहले जम्मू-कश्मीर की स्वायत्तता के मुद्दे पर गंभीर की उमर अब्दुल्ला से भी बहस हो गई थी. उमर ने जम्मू-कश्मीर के लिए अलग वजीरे आजम यानी प्रधानमंत्री होने की बात कही थी. 8 अप्रैल को जारी भाजपा मैनिफेस्टो में अनुच्छेद 370 हटाने की बात कही गई है.
नरेंद्र मोदी की रैली छोड़कर लोग लौट रहे थे, पुलिस गेट बंद करके ज़बरदस्ती रोक रही थी!

Advertisement
Advertisement