The Lallantop

दो करोड़ में बनी 'हनुमान अंश' ने छापे 350 करोड़! यश और थलपति विजय की फिल्मों का बुरादा कर दिया

'धुरंधर 2' और 'बॉर्डर 2' के बाद 'हनुमान अंश' 2026 की तीसरी सबसे कमाऊ फिल्म बन चुकी है.

Advertisement
post-main-image
'जन नायगन' ने 17850 परसेंट का प्रॉफिट कमा लिया है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने 46 दिनों में भारत और ओवरसीज़ मार्केट में कुल 359.70 करोड़ रुपए की कमाई की है।
  • शुरुआती कम कमाई के बाद वर्ड ऑफ माउथ से लोकप्रियता बढ़ने के कारण फिल्म की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में तीसरे सप्ताह से भारी इजाफा हुआ।
  • 'हनुमान अंश' ने 2026 की तीसरी सबसे कमाऊ फिल्म बनने के बाद अगले दो हफ्तों में 'बॉर्डर 2' का रिकॉर्ड तोड़ने की संभावना जताई जा रही है।

केवल दो करोड़ रुपए के मामूली बजट पर बनी Hanuman Ansh ने बड़ी-बड़ी फिल्मों को बगले झांकने पर मजबूर कर दिया है. रिलीज़ के 46 दिन बाद भी ये मूवी थमने का नाम ही नहीं ले रही. बॉक्स ऑफिस पर इसने 350 करोड़ रुपए से ज्यादा कमा लिए हैं. इस दौरान 'हनुमान अंश' ने Yash की Toxic और Thalapathy Vijay की Jana Nayagan जैसी मेगा बजट फिल्मों को भी पटखनी दे डाली.

Advertisement

नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी 'हनुमान अंश' 23 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी. ओपनिंग डे पर इसने भारत में केवल 12 लाख रुपए कमाए थे. पहला हफ्ता बीतने तक ये आंकड़ा ग्रॉस 1.27 करोड़ तक ही पहुंच पाया. दूसरे हफ्ते में तो इसकी कमाई बढ़ने की जगह उल्टा घट ही गई. उस वीक में फिल्म ने महज 49 लाख रुपए कमाए थे. अगर उस समय कोई ये कहता कि 'हनुमान अंश' 50 करोड़ कमा लेगी, तो ये बात भी अतिशयोक्ति लगती. मगर तीसरे हफ्ते से फिल्म को इतनी दमदार वर्ड ऑफ माउथ पब्लिसिटी मिली कि इसने आज 350 करोड़ से ज्यादा छाप दिए हैं.

'हनुमान अंश' ने थर्ड वीक में ग्रॉस 12.16 करोड़ का कलेक्शन किया था. चौथे हफ्ते में ये आंकड़ा 72.08 करोड़ तक पहुंच गया. पांचवें हफ्ते के सात दिनों में इसने 106.79 करोड़ कलेक्ट किए. ये एक वीक में फिल्म का हाएस्ट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है. रिलीज़ के छठे हफ्ते में भी इस मूवी की भयंकर डिमांड देखने को मिली. कमाई थोड़ी घटी जरूर, बावजूद इसके फिल्म ने ग्रॉस 94.65 करोड़ पीट दिए. खबर लिखते वक्त 'हनुमान अंश' का सातवां हफ्ता चल रहा है. फिर भी इसके शुरुआती चार दिनों में ये मूवी ग्रॉस 38.55 करोड़ कलेक्ट कर चुकी है.

Advertisement

इन आंकड़ों को जोड़ दें तो 'हनुमान अंश' ने भारत में अब तक ग्रॉस 325.95 करोड़ कमा लिए हैं. KGF और 'सलार' बनाने वाली होम्बाले फिल्म्स ने इसे ओवरसीज़ मार्केट में डिस्ट्रीब्यूट किया है. वहां से फिल्म ने 33.75 करोड़ का कलेक्शन किया. इस तरह मूवी की ओवरऑल कमाई 359.70 करोड़ तक पहुंच गई है. अब तक ये अपनी लागत से लगभग 180 गुना ज्यादा पैसे कमा चुकी है. दूसरे शब्दों में कहें तो इस फिल्म से मेकर्स को 17,850 परसेंट का प्रॉफिट मिल गया है. भारत में आज तक किसी भी फिल्म ने इतना बड़ा मुनाफ़ा नहीं कमाया.

बॉक्स ऑफिस पर हुई धुआंधार कमाई ने 'हनुमान अंश' को 2026 की तीसरी सबसे कमाऊ भारतीय फिल्म बना दिया है. अब तक इसने यश की 'टॉक्सिक' (342 करोड़), राम चरण की 'पेद्दी', थलपति विजय की 'जन नायगन' (324.59 करोड़) और अली फ़ज़ल की 'मिर्ज़ापुर' (315 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है. लिस्ट में 'हनुमान अंश' से ऊपर केवल 'बॉर्डर 2' (450 करोड़) और 'धुरंधर 2' (1813 करोड़) हैं. अगर यही रफ़्तार रही तो अगले डेढ़-दो हफ्तों में ये मूवी 'बॉर्डर 2' का रिकॉर्ड भी तोड़ देगी.

वीडियो: 'हनुमान अंश' ने कमाई के मामले में रणवीर सिंह की 'धुरंधर' को भी पीछे छोड़ दिया?

Advertisement

Advertisement