The Lallantop

महिला एंकर को हिंदू ग्रुप्स ने किए 2000 धमकी भरे कॉल

जो पर्चा स्मृति ईरानी ने संसद में पढ़ा था. वही टीवी पर बीजेपी के स्टेट सेक्रेट्री ने पढ़ा. बस धमकियों की बाढ़ आ गई. धमकाने वालों ने गालियां दीं, कॉलगर्ल कहा.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
जब शुक्रवार की रात अपने न्यूज शो में वो बड़ी बहस करा रही थी. जिसमें मुद्दा था कि महिषासुर जयंती मनाना राजद्रोह माना जाए या नहीं. उस प्रोग्राम के बाद मलयालम चैनल एशियानेट न्यूज की चीफ कोऑर्डिनेटर एडिटर सिंधु सूर्यकुमार को फोन आने शुरू हुए. करीब 2000 काल्स में गालियां, धमकियां और न जाने क्या क्या. केरल पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. Sooryakumar विडंबना ये है
 वह पर्चा जिसमें देवी दुर्गा को सेक्स वर्कर कहा गया था. बीजेपी के स्टेट सेक्रेट्री वी वी राजेश ने पढ़ा. ये बताने के लिए कि ये पोस्टर JNU में चिपके थे. वही पोस्टर HRD मिनिस्टर ने संसद में पढ़ा. उनको कुछ कहने की न हिम्मत हुई और न कोई धमकी मिली. केरल पुलिस ने जिन पांच लोगों को अरेस्ट किया है. जर्नलिस्ट के FIR कराने के बाद. उनमें से सब लोग BJP, RSS, राम सेना और हिंदू संगठनों से जुड़े हुए हैं. तिरुअनंतपुरम के पुलिस कमिश्नर जी स्पर्जन कुमार ने अंग्रेजी अखबार द इंडियन एक्सप्रेस को ये बताया.
अरेस्ट हुए लोगों में से एक तिरुअनंतपुरम का है. उसने बताया कि एंकर सूर्यकुमार का नंबर उसने किसी व्हाट्सऐप ग्रुप से जुगाड़ा. जिसका नाम है संघ ध्वनि. वहां नंबर के साथ एक संदेश शेयर हो रहा था कि "इसे कॉल करो और खूब गरियाओ. इसने देवी दुर्गा के खिलाफ फेसबुक पोस्ट की है." बाकी तीन कन्नूर से अरेस्ट हुए हैं. वो रामसेना के हैं. इस ग्रुप के गुंडों ने मैंगलोर पब में अटैक किया था. सन 2009 में. और जब तब लोगों को नैतिकता का पाठ पढ़ाते हैं. टीवी एंकर सूर्यकुमार बताती हैं कि "मुझे हर मिनट कॉल आ रहे थे. वो गालियां दे रहे थे. मुझे कॉलगर्ल बोल रहे थे. कोई कह रहा था तुमने दुर्गा के खिलाफ फेसबुक पर लिखा है. इसलिए हम तुमको गालियां दे रहे हैं. उनको पता भी नहीं था कि बात क्या है." इस मुद्दे पर RSS और BJP के लीडर्स ने चुप्पी पकड़ रखी है. सोमवार को BJP केरल चीफ कुम्मणम राजशेखरन भी मामले को निपटाते नजर आए. बोले कि साब हमारी पार्टी प्रेस की आजादी के पक्ष में है. पुलिस काम में लग गई है. अफवाहों वाली फेसबुक पोस्ट फैलाने वालों को खोजा जा रहा है. व्हाट्सऐप ग्रुप्स जिनमें एंकर का नंबर बांटा गया. सबका नंबर लगेगा. स्टेट जर्नलिस्ट यूनियन ने केरल सचिवालय के सामने सोमवार को प्रोटेस्ट किया. मांग की कि जल्दी से जल्दी दोषियों को पकड़ कर सजा दी जाए.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement