The Lallantop

दिल्ली मेट्रो को किसी ने इन निगाहों से नहीं देखा होगा

दिल्ली वालों, डोंट मिस दिस.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
दिल्ली मेट्रो पर हम कई तरह के मज़ेदार किस्से और फोटो देखते रहते हैं. दिल्ली मेट्रो में हर दिन नई संस्कृति पनपती रहती है, कभी कुछ लड़के गाने पर नाचने लगते हैं, कभी आंटी लोग हरियाणवी लोकगीतों पर झूमने लगती  हैं. टटका मामला है एक इन्स्टाग्राम यूजर का जो दिल्ली मेट्रो की फ़ोटोज़ क्लिक करता है और फिर उसका डूडल बना डालता है.  डूडल मतलब समझते हो? चित्रकारी.

1.

राजीव चौक का नाम तो वॉर चौक कर देना चाहिए, इतनी भीड़, एक युद्ध होता है हर उस इंसान के लिए जो राजीव चौक से गुजरता है. यहां आप मेट्रो के आस पास भी फटकते दिखे तो भीड़ आपको नोएडा या फिर द्वारका पहुंचा सकती है. 16110563_1757895394532716_8179246589341073408_n

2.

आउच, मेट्रो में ऐसे कहीं बैठना अलाऊ नहीं है मोहतरमा, अगर बैठना ही है तो ज़रा आराम से बैठो, मैं भी तुम्हारे साथ सुबह से साथ हूं और थक चुका हूं. हमारे बैग की हालत तो और भी बुरी हो जाती है, कई बार तो दूसरों के साथ जाते जाते रह जाती है.

16123497_1058351840956921_1421088392006860800_n


3. इट्स अ वैरी बिजी डे. शाम तक हम सभी की यही हालत हो जाती है कि मेट्रो में ही पसड़ जाएं और खड़े होने को भी जगह मिल जाए तो ऊपर वाले का शुक्रिया अदा करते हैं. 15276491_707590309400205_4713491612519366656_n
4. पूरे मेट्रो इयरफ़ोन ठूस के फ़ोन में आंखे घुसेड़े हम भी कुछ ऐसे ही दिखते होंगें. 15538542_1626986874272325_5572860022364307456_n

5.

कौन कहता है मेट्रो में बियर पीना दंडनीय अपराध है? 15535552_225489487900537_4773870614953852928_n
6. मेट्रो में कहीं भी टिकट वेंडिंग मशीन की हरी लाइट दिखते ही हम भागते हैं और मशीन ठीक ऐसे ही दांत चियार देती है. 15803300_1026481007456444_8191447247104245760_n
7. विक्रम और स्मोकिंग कूल बेताल? 14718519_187590471695296_1688485058626715648_n
8. हम ऐसे ही  गेट पर खड़े होते हैं की मेट्रो स्टेशन जल्दी आ जाए और फिर अनाउंस होता है इस यात्रा सेवा में थोड़ा विलंब हो सकता है. 15251695_1758863304376825_920135814761938944_n
9. ये कॉफ़ी मेरी है और मैं इसे लेकर रहूंगा. 15803675_376220806079501_7711952760261836800_n
10. भैया तनिक दूर रहो मुझसे, मेट्रो इससे आगे नहीं आएगी. पीछे जाओ वरना खड़े होने की जगह भी नहीं मिलेगी. 15534767_1218001248289986_9085689137830297600_n
ये डूडल्स मेट्रो डूडल नाम के इन्स्टाग्राम पेज से साभार लिए गए हैं.  

ये स्टोरी आदित्य झा ने की है

Advertisement
Advertisement