The Lallantop

ठाणे की केमिकल फैक्ट्री में धमाके का CCTV फुटेज आया सामने, अब तक 8 लोगों की मौत

Mumbai: Dombivali के chemical factory में हुए blast के बाद मौके पर Maharashtra के CM Eknath Shinde पहुंचे थे.

Advertisement
post-main-image
घटना में 8 लोगों की मौत हुई है. (तस्वीर साभार: ANI)

महाराष्ट्र (Maharashtra) के ठाणे (Thane) जिले के डोंबिवली (Dombivali factory blast) में एक केमिकल फैक्ट्री में बॉयलर फटने से भीषण आग लग गई थी. इस घटना में 8 लोगों की मौत हो गई थी. और 48 से अधिक लोग घायल हुए थे. इस घटना का CCTV फुटेज सामने आया है. 23 मई को फैक्ट्री में एक के बाद एक करके तीन धमाके हुए.

Advertisement

CCTV फुटेज में दिख रहा है कि ब्लास्ट इतना जोरदार था कि पूरा मकान हिल गया था. धमाके के बाद अफरा-तफरी मच गई थी. लोग जान बचाकर भागने लगे थे.

Advertisement

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, पुलिस ने इस वीडियो की पुष्टी की है.

ये भी पढ़ें: तमिलनाडु की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कम से कम 8 लोगों की मौत

जिस फैक्ट्री में धमाका हुआ वो MIDC के फेज टू में स्थित है. धमाके से आसपास की इमारतों के कांच के शीशों में दरारें आ गई हैं. वहीं, विस्फोट की वजह से आसपास के कई घर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं. धमाके के वक्त फैक्ट्री के अंदर कर्मचारी काम कर रहे थे. मौके पर NDRF, TDRF और फायर ब्रिगेड की टीमों को भी बुलाया गया था. 23 मई की रात तक आग पर काबू पा लिया गया था.

Advertisement

घटना के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मौके पर पहुंचे थे. उन्होंने बताया कि आस-पास के कारखानों को भी नुकसान हुआ है. CM ने कहा कि सरकार ने वहां के कारखानों को शिफ्ट करने का फैसला लिया है. मृतकों के परिवार को मुख्यमंत्री सहायता निधि से पांच-पांच लाख रुपये दिए जाएंगे. इससे पहले मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया X पर बताया था कि इस मामले में 8 लोगों को निलंबित कर दिया गया है.

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे भी मौके पर पहुंचे थे. उन्होंने कहा कि सरकार सभी घायलों का इलाज करवा रही है. उन्होंने बताया कि अगले 6 महीने के भीतर केमिकल कारखानों को रहवासी इलाके से शिफ्ट किया जाएगा.

वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: राहुल गांधी के नाम पर क्या बोले केजरीवाल? ममता, स्टालिन का गेम क्या है?

Advertisement