The Lallantop

2 महीने तक हुआ रेप, फिर भी स्कूल जाती रही बच्ची

तिरुअनंतपुरम: रेप करने से रोकने पर बच्ची को पिलाते थे गांजा. पुलिस ने किया 10 लोगों को अरेस्ट.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
तिरुअंनतपुरम में एक 15 साल की लड़की के साथ 2 महीने तक रेप होता रहा. इस टॉर्चर के बावजूद उसने अपनी पढ़ाई जारी रखी. हाईस्कूल के बोर्ड एग्जाम भी दिए. एक हफ्ते पहले बच्ची के साथ रेप के बारे पता चल पाया है. बच्ची सदमे में है. उसकी काउंसिलिंग की जा रही है. उसने काउंसलर्स को बताया है कि वो पढ़ाई जारी रखना चाहती है. पीड़ित लड़की अपनी मां और नानी के साथ शहर के एक झुग्गी झोपड़ी इलाके में रहती है. लड़की की मां आंगनबाड़ी में काम करती है.  लोगों ने बताया कि वो अपनी मां और नानी के साथ भी बहुत कम बात करती थी. हालांकि अपनी मां के पुराने फोन से वो अपने दोस्तों से बात करती थी. पुलिस ने बताया है कि मुख्य आरोपी आमिर से भी उसकी दोस्ती फोन पर हुई थी. आमिर ऑटो-रिक्शा चलाता है. द इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, 2 फरवरी को आमिर ने उसको फोन करके बाहर बुलाया. उसने कहा कि उसका भाई दारू पीकर झगड़ा कर रहा है. जब वो गई तो उसको जबरदस्ती ऑटो में बैठा लिया. उसके साथ उसका एक दोस्त अनूप शाह भी था. दोनों उसको एक सुनसान जगह पर ले गए. वहां उसका रेप कर फोन से वीडियो बनाया. लड़की ने पुलिस को बताया कि उसे वीडियो दिखाकर धमकी दी कि अगर वो किसी को बताएगी, तो इसे इंटरनेट पर अपलोड कर देंगे. उसका बार-बार रेप किया गया. कई बार कई लोग रेप करते थे. जब वो विरोध करती थी तो उसको जबरदस्ती बीड़ी-गांजा पिलवाते थे. कभी-कभी उसके मुंह में जबरदस्ती शराब भी डाल देते थे. ये सब कुछ आमिर के घर पर होता था. बाद में आमिर उसे घर छोड़ जाता था या घर पहुंचने के पैसे दे देता था. इन सब के बीच लड़की ने पढ़ाई जारी रखी. उसने बताया कि पहले वो डांस क्लास जाया करती थी. वहां से अक्सर देर से लौटती थी. इसलिए घर में किसी को शक नहीं हुआ. कभी-कभी आमिर उसे रात को भी रोक लेता था. तब वो अपनी दोस्त के घर में होने का बहाना बना देती थी. 30 मार्च को ये सब तब सामने आया, जब आमिर उसे 3 लोगों के साथ जबरदस्ती भेज रहा था. उन लोगों ने उससे बदतमीजी की तो उसने चिल्लाना शुरू कर दिया. उसको सुनकर लोगों ने ऑटो रुकवा लिया. आमिर मौके से भाग गया. लोग लड़की को थाने ले गए. आमिर अब भी फरार है. पुलिस ने अनूप शाह के साथ 8 और लोगों को गिरफ्तार किया है. (ये स्टोरी दी लल्लनटॉप के साथ इंटर्नशिप कर रही अकांक्षा ने लिखी है.)

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement