The Lallantop

ईरानी हमले में तीन अमेरिकी सैनिकों की मौत, भड़के ट्रंप ने चाबहार-तबरीज पर रात भर गिराए बम

US-Iran fresh strikes: ईरानी हमले में तीन अमेरिकी सैनिकों की मौत हो गई है. जिसके बाद अमेरिका ने हमले तेज़ कर दिए हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप का कहना है कि जब तक ईरान मासूम नाविकों को मारना बंद नहीं करेगा तब तक हमले जारी रहेंगे.

Advertisement
post-main-image
अमेरिकी सैनिकों की मौत पर अमेरिका का ईरान पर तगड़ा एक्शन. (फोटो-X CENTCOM)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • अमेरिका ने ईरान पर जारी नौ दिन के हमले में कई ठिकानों को निशाना करते हुए तीन अमेरिकी सैनिकों की मौत की पुष्टि की है, जिनमें दो जॉर्डन और एक इराक में मारे गए।
  • ईरान और अमेरिका के बीच खाड़ी क्षेत्र में तनाव बढ़ा है, जहां ईरान ने खाड़ी देशों में अमेरिकी बेसों और सिविल स्ट्रक्चर पर हमले किए हैं, जिससे अमेरिका ने होर्मुज में नेवल ब्लॉकेड लगाया है।
  • अमेरिका ने कुवैत और बहरीन को सुरक्षा अलर्ट जारी किया है और कहा है कि जब तक ईरान होर्मुज में हमले बंद नहीं करेगा, अमेरिकी हमले जारी रहेंगे, जिससे क्षेत्र में सैन्य संघर्ष की आशंका बनी हुई है।

अमेरिका ने ईरान पर नौंवे दिन हमला जारी रखा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप का कहना है कि इस बार ये हमला और भी ज़ोरदार था. उधर ईरान भी खाड़ी देशों में अमेरिकी बेस को निशाना बना रहा है. सेंट्रल कमांड का दावा है कि ईरानी हमले में अब तक कुल तीन अमेरिकी सैनिक मारे गए हैं. 19 जुलाई के हमले में दो सैनिकों की जॉर्डन में और 18 जुलाई को एक सैनिक की इराक में मौत हुई है. बताया गया कि ईरानी हमले में कई अन्य सैनिक घायल हुए हैं. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
अमेरिका का ईरान पर हमला

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने बताया कि इराक में ईरानी ड्रोन को निष्क्रिय करने के दौरान एक सैनिक की मौत हो गई. एक दूसरे सैनिक को गंभीर चोटें आई हैं और उनका इलाज जारी है. इस हमले में अमेरिका ने ईरान के कई ठिकानों को निशाना बनाया है. X पर सेंट्रल कमांड ने पोस्ट कर बताया कि जब तक ईरान होर्मुज में हमले नहीं रोकेगा और मासूम नाविकों को मारना बंद नहीं करेगा तब तक अमेरिकी हमले नहीं रुकेंगे. 

Advertisement

ईरानी न्यूज़ एजेंसी मेहर के मुताबिक, दक्षिण-पूर्वी पोर्ट सिटी चाबहार पर हमला हुआ है. साथ ही एक न्यूक्लियर पावर प्लांट को भी निशाना बनाया गया. IAEA ने बताया कि जिस साइट पर हमला हुआ है वो अंडर कंस्ट्रक्शन थी.  प्रेस टीवी ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के उत्तर-पश्चिमी शहर तबरीज़ पर बम बरसाए हैं. इस बीच अमेरिका ने बहरीन को अलर्ट भी जारी किया. आशंका जताई कि ईरान राजधानी मनामा में हमला कर सकता है. 

ये भी पढ़ें: ईरानी हमले में 2 अमेरिकी सैनिकों की मौत, बदले की आग में भड़के US ने ईरान पर बरसाए बम 

गल्फ में ईरानी हमले जारी

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान ने भी अमेरिका को तगड़ा जवाब दिया है. ईरान ने कुवैत में अल-अदीरी और अली-अल सलेम अमेरिकी बेस कैंप में बम बरसाए हैं. कुवैती सरकार का कहना है कि ईरान ने सिविल स्ट्रक्चर पर भी हमले किए हैं. 

Advertisement

बहरीन और जॉर्डन ने भी बताया कि ईरान के कई ड्रोन इंटरसेप्ट किए गए हैं. दोनों देशों ने मेमोरेंडम ऑफ़ अंडरस्टैंडिंग साइन किया था. लेकिन हालिया हमलों के बाद होर्मुज फिर से बंद हो गया है. अमेरिका ने होर्मुज में फिर से नेवल ब्लॉकेड लगा दिया है. वहीं ईरान का कहना है कि होर्मुज में जहाज नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं इसलिए उनपर हमले किए गए हैं. स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज दुनिया के सबसे ज़रूरी तेल मार्ग में से एक है जहां से दुनिया का 1/5th तेल गुज़रता है.  

वीडियो: दुनियादारी: ईरान की लिस्ट में हॉर्मुज के बाद बाब अल-मन्देब का नंबर?

Advertisement