तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि की पोती कयालविझी पर कानूनी शिकंजा कस गया है. उनके खिलाफ स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एक ब्रांच मैनेजर से कथित मारपीट के मामले में केस दर्ज हुआ है. आरोप है कि कयालविझी ने बैंक के अंदर ब्रांच मैनेजर को थप्पड़ मार दिया. यह पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल फुटेज में कयालविझी कथित तौर पर पीड़ित ब्रांच मैनेजर के बैठने के अंदाज की नकल करती और उनका मजाक उड़ाती भी नजर आ रही हैं. कयालविझी के पिता का नाम एम के अलागिरी है. अलागिरी खुद केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं.
करूणानिधि की पोती ने SBI मैनेजर को जड़ा थप्पड़, वायरल हो गया वीडियो
Tamil Nadu की राजधानी चेन्नई की एक SBI ब्रांच में कयालविझी और बैंक मैनेजर के बीच विवाद हुआ. इस बीच कयालविझी ने कथित तौर पर ब्रांच मैनेजर पर हाथ उठाया. पुलिस ने केस दर्ज किया है.

मामला 20 जुलाई का है, जब कयालविझी चेन्नई के अडयार इलाके में एक SBI NRI ब्रांच में गईं. वे बैंक के ब्रांच मैनेजर के ऑफिस में ही उनसे उलझती नजर आईं. वीडियो में दिखता है कि उन्होंने पहले ब्रांच मैनेजर की नकल की. फिर कयालविझी ने कथित तौर पर मैनेजर के चेहरे पर थप्पड़ जड़ दिया.
क्या है पूरा मामला?इसके बाद भी कयालविझी का गुस्सा शांत नहीं हुआ. वीडियो में वे ब्रांच मैनेजर पर लगातार झल्लाती नजर आती हैं. इंडिया टुडे से जुड़ीं अनघा की रिपोर्ट के मुताबिक, कयालविझी और ब्रांच मैनेजर के बीच लिफ्ट खराब को लेकर विवाद हुआ था. पुलिस ने बताया कि जिस इमारत की लिफ्ट को लेकर विवाद है, वो कथित तौर पर कयालविझी की है. इसी इमारत में SBI ब्रांच है.
एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक SBI अधिकारी की शिकायत के आधार पर कयालविझी के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. ब्रांच मैनेजर के साथ मारपीट और उन्हें धमकाने के आरोप में कयालविझी के खिलाफ कार्रवाई हुई है.
यह भी पढ़ें: CM बनने के बाद करूर पहुंचे विजय, पीड़ितों को दी सरकारी नौकरी, विपक्ष हमलावर
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़ित बैंक मैनेजर का नाम हर्षिन सिंह है. उन्होंने बैंक के सीनियर अधिकारियों को घटना के बारे में बताया और उन्हें CCTV फुटेज भी उपलब्ध कराया. इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई.
वीडियो: करूर भगदड़ पीड़ितों से मिले सीएम विजय, पुलिस पर क्या आरोप लगाया?










