The Lallantop

तेजस्वी यादव ने CM सम्राट चौधरी को बताया 'सड़क छाप गुंडा', दिया अल्टीमेटम

Tejashwi Yadav ने छात्रों पर लाठीचार्ज और गिरफ्तारी को लेकर बिहार सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने CM Samrat Choudhary पर विवादित टिप्पणी करते हुए 24 घंटे में छात्रों की रिहाई न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी.

Advertisement
post-main-image
तेजस्वी यादव ने सीएम सम्राट चौधरी पर हमला बोला है. (फाइल फोटो: इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने निर्दोष छात्रों पर लाठीचार्ज किया और फर्जी मुकदमों में फंसा कर जेल भेजा, साथ ही 24 घंटे में रिहाई की मांग की है।
  • यह आरोप बिहार में NEET पेपर लीक के विरोध में हुए प्रदर्शनों और सरकार की कथित तानाशाही कार्रवाई के बीच सामने आए हैं, जिसमें कई जिलों में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनातनी थी।
  • अगर सरकार 27 जुलाई तक गिरफ्तार छात्रों को रिहा नहीं करती है तो तेजस्वी यादव ने पूरे बिहार में बड़े आंदोलन की घोषणा की है, जिसका उद्देश्य सरकार पर दबाव बनाना है।

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को ‘सड़क छाप गुंडा’ बताया. नेता विपक्ष ने आरोप लगाया कि पटना समेत कई जिलों में निर्दोष छात्र-छात्राओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और उन्हें फर्जी मुकदमों में फंसाकर जेल भेज दिया गया है. उन्होंने सरकार को अल्टीमेटम दिया है कि अगर 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार छात्रों को रिहा नहीं किया गया, तो पूरे बिहार में एक बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा.

Advertisement
क्या बोले तेजस्वी? 

आजतक से जुड़े शुभम लाल की रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव करीब 24 दिनों बाद विदेश से लौटे हैं. पटना एयरपोर्ट पर पहुंचते ही उन्होंने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला और उनके निशाने पर सीएम सम्राट चौधरी भी थे. तेजस्वी ने कहा,

"बिहार का मुख्यमंत्री खुद अपराधी मानसिकता का है और पुलिस को भी गुंडा बना रहा है. यह सरकार अपराधियों और भ्रष्टाचारियों की सरकार बन चुकी है. यह तानाशाही अब नहीं चलेगी और बिहार की स्थिति तभी सुधरेगी जब इस सरकार को हटाया जाएगा."

Advertisement
सरकार को दिया अल्टीमेटम

तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार को अल्टीमेटम दे दिया है. उन्होंने कहा कि अगर 27 जुलाई तक छात्रों पर दर्ज सभी मामले वापस नहीं लिए गए और गिरफ्तार छात्रों को रिहा नहीं किया गया, तो पूरे बिहार में बड़ा आंदोलन किया जाएगा. तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि उनके बड़े भाई और जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव समेत कई विधायकों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेजा गया है, जो तानाशाही का उदाहरण है.

ये भी पढ़ें: तेज प्रताप यादव को 14 दिन की जेल, NEET प्रदर्शन के दौरान लगा दंगा फैलाने का आरोप

बिहार के कई जिलों में प्रदर्शन

NEET पेपर लीक के विरोध में शनिवार, 25 जुलाई को ‘बिहार बंद’ बुलाया गया था. इस दौरान राजधानी पटना, सीवान, छपरा, आरा और औरंगाबाद समेत कई जिलों में हिंसक प्रदर्शन हुए. पटना के डाकबंगला चौराहे पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर भीषण लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े. इस दौरान कई छात्र प्रदर्शकारियों को हिरासत में लिया गया.

Advertisement

तेज प्रताप यादव ने भी प्रोटेस्ट में हिस्सा लिया था. उन पर दंगा फैलाने का आरोप है. देर रात पुलिस ने तेज प्रताप यादव को एक मॉल से गिरफ्तार किया. इसके बाद उन्हें मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया था, जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

वीडियो: नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर पटना में छात्रों का प्रदर्शन

Advertisement