तमिलनाडु के पॉपुलर यूट्यूबर इरफान (Youtuber Irfan) मुश्किलों में घिर गए हैं. वजह है जन्म से पहले अपने बच्चे के लिंग की जांच कराना. इतना ही नहीं यूट्यूबर ने एक वीडियो के जरिए अपने बच्चे का जेंडर भी रिवील (YouTuber’s gender reveal party) कर दिया. इरफान ने ये वीडियो 18 मई को अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया. जिसके बाद उन्हें तमिलनाडु स्वास्थ्य विभाग की ओर से नोटिस भेजा गया है.
तमिलनाडु के यूट्यूबर ने कराया अजन्मे बच्चे का लिंग परीक्षण, अब बहुत गंदा फंस गए हैं!
Tamil nadu के Youtuber Irfan जन्म से पहले अपने बच्चे के लिंग की जांच कराने की वजह से मुश्किलों में पड़ गए हैं. उन्हें नोटिस जारी किया गया है.
.webp?width=360)

इंडिया टुडे से जुड़ी शिल्पा नायर की रिपोर्ट के मुताबिक इरफान हाल ही में अपनी प्रेग्नेंट पत्नी के साथ दुबई गए थे. इस दौरान उन्होंने अपने अजन्मे बच्चे का लिंग पता करने के लिए जांच कराई थी. वीडियो में बताया गया कि ये जांच 2 मई को कराई गई. इसके बाद इरफान ने इंडिया वापस लौटकर चेन्नई में अपने दोस्तों और परिवार को जेंडर रिविलिंग पार्टी आयोजित की. इस दौरान उन्होंने बच्चे के लिंग का खुलासा किया.
वीडियो में इरफान ने बताया कि वो चाहते थे उनके घर में एक लड़की का जन्म हो. वो अपने होने वाले बच्चे का जेंडर जानने के लिए बहुत उत्साहित थे. लिंग परीक्षण के बाद उन्हें पता चला कि उनके घर बेटी होने वाली है. जिसके बाद वीडियो में वो बेहद खुश नजर आए.
ये भी पढ़ें: सलमान रुश्दी ने 'आजाद' फिलिस्तीन को क्यों कहा 'तालिबान जैसा' और ईरान का 'क्लाइंट'?
स्वास्थय विभाग ने जारी किया नोटिसवीडियो सामने आने के बाद PCPNDT अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन करने के लिए राज्य प्रवर्तन अधिकारी (PCPNDT अधिनियम) और चिकित्सा और ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक की तरफ से उन्हें नोटिस जारी किया गया है. स्वास्थ्य विभाग के बयान में कहा गया है कि देश में अजन्मे बच्चे का लिंग जानना और इसकी घोषणा करना प्रतिबंधित है. स्वास्थ्य विभाग ने साइबर अपराध विभाग से YouTube पर पोस्ट किए गए उस वीडियो को तुरंत हटाने के लिए कहा था. जिसे अब वहां से हटा लिया गया है.
दरअसल, यूट्यूबर ने अपनी दुबई यात्रा, बच्चे की जेंडर रिवीलिंग कार्यक्रम आदि के वीडियो अपने यूट्यूब पेज 'इरफान व्यू' पर व्लॉग के रूप में पोस्ट किए थे.अजन्मे बच्चे के जेंडर रिविलिंग पार्टी के वीडियो को 20 लाख से अधिक बार देखा गया था. जबकि इसके लिए उनकी दुबई यात्रा के वीडियो को करीब 11 लाख बार देखा गया था. बताते चलें कि इरफान फूड और ट्रैवल से जुड़े वीडियोज बनाते हैं. यूट्यूब पर उनके कुल 42 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं.
वीडियो: फोन कर दिया गया फॉर्मेट! बिभव कुमार पर सबूत मिटाने के चार्ज भी लगाए गए












