The Lallantop

इंडिया के हारने पर श्रीनगर में फूटे पटाखे, गैर कश्मीरी पिटे

एनआईटी में बवाल चल रहा है. कश्मीरी और गैर कश्मीरी स्टूडेंट्स के बीच. इस बीच सैयद गिलानी ने बकवास भरा बयान दे दिया है.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
हुर्रियत कांफ्रेंस के चेयरमैन सैयद अली गिलानी ने नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी में कश्मीरी स्टूडेंट्स की पिटाई पर नाराज़गी जताई है. कश्मीर में एनआईटी में वेस्ट इंडीज़ के इंडिया को हराने के बाद कश्मीरी स्टूडेंट्स ने पटाखे फोड़े और एंटी-इंडिया नारे लगाये. जिसके बाद कश्मीरी और नॉन-कश्मीरी स्टूडेंट्स में झड़प हुई. पुलिस भी आ गयी. कश्मीरी स्टूडेंट्स को पीट दिया गया. तब से वहां बवाल चल रहा है. सैयद अली गिलानी ने श्रीनगर में एक स्टेटमेंट देते हुए कहा कि अगर इस तरह की घटनाएं कश्मीरी स्टूडेंट्स के साथ होती रहीं तो उसके अंजाम बुरे होंगे. उन्होंने कहा कि गैर कश्मीरी स्टूडेंट्स कश्मीर का इतिहास उठा कर पढ़ें. उन्हें मालूम होना चाहिए कि कश्मीर में मिलिट्री राज है. ऐसे में कश्मीर हर मौके पर अपना गुस्सा इसी तरह देश के खिलाफ़ निकालता रहेगा. सैयद अली गिलानी हिन्दुस्तानी लोकतांत्रिक तरीकों से सोपोर से 3 बार एमएलए रह चुके हैं. इसके साथ ही इन्हें कश्मीर में चलने वाले अलगाववादी मूवमेंट का जनक माना जाता है. गिलानी पहले भी कई बार कश्मीरी आतंकियों के मारे जाने पर कश्मीर में स्ट्राइक और शट-डाउन का आयोजन करते रहे हैं. साथ ही उन्होंने कहा है कि कश्मीरियों पे गैर कश्मीरियों का अटैक ये दिखाता है कि कश्मीरी अपने कश्मीर में भी सुरक्षित नहीं हैं. गिलानी 86 साल के हैं. इस उम्र में उन्हें शायद कश्मीरी आतंकियों के हाथों मरते कश्मीरी दिखाई नहीं देते. या ये भी हो सकता है कि यह गिनती इतनी ऊपर पहुंच चुकी है कि उन्होंने अब गिनना ही बंद कर दिया है. 31 मार्च को इंडिया और वेस्ट इंडीज़ के बीच में टी-20 वर्ल्ड कप का सेमी फाइनल खेला गया था. इसमें इंडिया हार गया था. जिसके बाद कश्मीरी लड़कों ने नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, श्रीनगर में उद्दंडता दिखाते हुए देश विरोधी नारे लगाये और पटाखे फोड़े. गैर कश्मीरी लड़कों ने जब इस बात की शिकायत की तो कॉलेज के सेक्यूरिटी गार्ड्स ने कश्मीरी लड़कों को पीट दिया. सुबह, रात की देश विरोधी घटना के खिलाफ़ स्टूडेंट्स ने कॉलेज एडमिनिस्ट्रेशन के सामने जाकर जब शिकायत दर्ज कराते हुए प्रदर्शन किया तो उसी वक़्त बाहरी कश्मीरियों ने, लोकल फैकल्टी मेम्बर्स की मदद के साथ उन पर हमला कर दिया. जो बच्चे हाथ में तिरंगा लेकर घूम रहे थे, उन्हें सबसे ज़्यादा निशाना बनाया गया. साथ ही कैम्पस में पाकिस्तान के झंडे भी लहराए गए. चित्तोरगढ़ में मौजूद इस यूनिवर्सिटी में पहले भी बीफ़ पकाए जाने पर बवाल  हुआ था. इस बार कटे बवाल में यहां इंज़माम नाम का एक स्टूडेंट गिरफ्तार भी किया गया है. इंज़माम फाइनल इयर का स्टूडेंट है और पहले भी कॉलेज के हॉस्टल से निकाला जा चुका है. इस बार उसे भारत देश का झंडा जलाने के लिए गिरफ्तार किया गया है. जीतेन्द्र सिंह जो कि पीएमओ में राज्य मंत्री हैं, ने कहा कि सरकार पूरी तरह से वहां मौजूद बच्चों के साथ है और किसी भी हालत में उन्हें अलगाववादी कश्मीरियों के हाथों मुसीबत में पड़ने नहीं देगी. जीतेन्द्र सिंह ने ये भी कहा कि हालात नॉर्मल होते ही इंस्टिट्यूट में पढाई फिर से शुरू करवा दी जाएगी. और सरकार वहां पर किसी भी तरह का टेंशन नहीं चाहती है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement