The Lallantop

TMC छोड़ BJP में आए शुवेंदु को जोरदार इनाम मिलने वाला है!

शुवेंदु के भाई भी BJP में शामिल हुए.

Advertisement
post-main-image
कांथी दक्षिण सीट पर शुभेंदु अधिकारी के परिवार का ही कोई सदस्य 2001 से विधायक रहा है. फाइल फोटो
पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के बाद उनके भाई सौमेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का दामन थाम लिया. शुवेंदु अधिकारी. पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री. कभी TMC के कद्दावर नेता रहे. अब BJP के नए नवेले नेता हैं. इससे पहले उन्होंने कहा था कि उनके भाई और ममता की पार्टी के नेता सोमेंदु अधिकारी TMC कार्यकर्ताओं के साथ BJP में शामिल होंगे. हाल ही में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली TMC सरकार ने कोंताई नगर पालिका में प्रशासक के पद से सोमेंदु को हटा दिया था. पूवी मेदिनीपुर में एक बैठक को संबोधित करते हुए शुवेंदु अधिकार ने कहा था कि सोमेंदु, कुछ पार्षदों और 5,000 टीएमसी कार्यकर्ताओं के साथ BJP में शामिल होंगे. उन्होंने कहा था,
मेरा छोटा भाई सोमेंदु कोंताई में बीजेपी में शामिल होगा. उनके साथ कई पार्षद और 5,000 टीएमसी कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल होंगे. टीएमसी लगातार विघटित होगी.
हाल ही में शुवेंदु के भाई सैमेंदु ने कहा था कि हर घर में कमल खिलेगा. उन्होंने संकेत दिया था कि वह अपने भाई के नक्शे कदम पर चलेंगे और बीजेपी में शामिल होंगे. हालांकि टीएमसी कैंप में अधिकारी के घर के दो और सदस्य हैं सांसद दिब्येंदु और सिसिर.

TMC छोड़ BJP में आए हैं अधिकारी

शुवेंदु ने 16 दिसंबर को TMC से इस्तीफा दिया था. बीजेपी नेता और गृह मंत्री अमित शाह ने 19-20 दिसंबर को दो दिन का बंगाल दौरा किया था. इस दौरान शुवेंदु ने बीजेपी का दामन थाम लिया था. अमित शाह ने 19 दिसंबर को मिदनापुर में कहा था कि शुवेंदु भाई के नेतृत्व में कांग्रेस, तृणमूल, CPM सब पार्टी से अच्छे लोग भारतीय जनता पार्टी से जुड़ रहे हैं. वहीं BJP जॉइन करने के बाद शुवेंदु अधिकारी ने TMC कार्यकर्ताओं के नाम एक ख़त लिखा था. उनसे अपील की थी कि बंगाल के गौरव को वापस कायम करने के लिए वे शुवेंदु और BJP का साथ दें.

शुवेंदु को मिलेगा कैबिनेट मंत्री का दर्जा!

शुवेंदु अधिकारी के बीजेपी में शामिल होते ही उन्हें जेड कैटिगरी सुरक्षा दी गई थी. वहीं मीडिया रिपोट्स के मुताबिक, शुवेंदु अधिकारी को भारतीय जूट निगम का अध्यक्ष बनाया जा सकता है. यदि उन्हें यह पद दिया जाता है तो कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिल जाएगा. केंद्र सरकार ने अभी उनका बायोडाटा मांगा है, लेकिन इन बातों की जानकारी रखने वाले करीबी सूत्रों का कहना है कि उनकी नियुक्ति जनवरी में हो सकती है. शुवेंदु अधिकारी के जूट निगम का अध्यक्ष बनने की खबरों पर बंगाल बीजेपी के उपाध्यक्ष राजू बनर्जी ने कहा,
यह राज्य के लिए अच्छी खबर है. बहुत सारे किसान बंगाल में जूट की खेती पर निर्भर हैं. राज्य में किसानों के लिए काम करने के लिए उनके पास एक महत्वपूर्ण पद होगा.
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अनुपम हजरा ने कहा,
'नए लोगों को भाजपा में प्रमुख स्थान नहीं मिलने का मिथक अब खत्म हो जाएगा.'
भारतीय जूट निगम की स्थापना 1971 में हुई थी. इसका मुख्यालय कोलकाता में है. जूट निगम ने बंगाल के लगभग 17 जिलों में जूट की खेती में अहम भूमिका निभाई है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement