The Lallantop

'इंद्रा द टाइगर' वाले चिरंजीवी का मां के साथ ये वीडियो देखकर लगता है उनकी कोई ब्लॉकबस्टर मूवी देख रहे हैं

जो काम चिरंजीवी ने किया है वही करने के लिए रजनीकांत और मणिरत्नम को भी कहा है.

Advertisement
post-main-image
हिंदी में मूवी चैनलों पर कई दर्जन बार दिखाई जा चुकी 'इंद्रा द टाइगर' में चिरंजीवी. दूसरी ओर, अपनी मां को खाना कुक करके खिलाते हुए.
कुछ दिन से ट्विटर पर एक नया चैलेंज चल रहा है. 'बी द रियल मैन' - असली 'मर्द' वह है, जो घर के काम में हाथ बंटाए. इसे 'कबीर सिंह' फिल्म के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने शुरू किया था. अब यह फैलता जा रहा है. हाल ही में साउथ के सुपरस्टार रामचरण और जूनियर एन.टी.आर के वीडियो देखने को मिले. जिनमें वे घर में साफ़-सफाई कर रहे थे. अब सुपरस्टार चिरंजीवी ने ट्विटर पर अपना वीडियो डाला है. पहले वे वैक्यूम क्लीनर से घर की सफ़ाई करते हैं. फिर अपनी मां के लिए पेसारट्टु बनाते हुए दिखते हैं. यह आंध्र प्रदेश की एक डिश है. कुछ लोग इसे पेसारट्टु दोसा कहते हैं. इसे 'मूंग दाल का चीला' भी कह सकते हैं. यह इमली की चटनी के साथ खाने में अच्छा लगता है. चिरंजीवी एक मंझे हुए बावर्ची की तरह पेसारट्टु तैयार करते हैं. फिर प्लेट में रखकर मां के लिए लेकर जाते हैं. वे खुद खाते हुए उनको भी खिलाती हैं. देखिए ट्विटर पर उनका वीडियो - अब उन्होंने आगे 3 लोगों को ट्विटर पर नॉमिनेट किया है. नेता के.टी.रामा राव, सुपरस्टार रजनीकांत और फिल्म डायरेक्टर मणिरत्नम. चिरंजीवी पिछले महीने ही ट्विटर पर आए हैं. उन्होंने 1978 में अपने करियर की शुरुआत की थी. हालांकि अगले साल आई तेलुगु फिल्म 'पुनादिरालू' बतौर एक्टर उनकी पहली फिल्म मानी जाती है. उसके बाद 'क़ैदी', 'हीरो' और 'गैंग लीडर' जैसी फिल्मों से पॉपुलर होते गए. 2002 की 'इंद्रा द टाइगर' ने टॉलीवुड के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ दिए. टीवी पर इसका डब किया हुआ हिंदी वर्ज़न खूब चला. तक़रीबन 10 साल बाद उन्होंने फिर से एंट्री की. 2017 की फिल्म 'क़ैदी नंबर 150' से. यह उनके करियर की 150वीं फिल्म थी. वे कुछ साल राजनीति में सक्रिय रहे हैं. 2008 में 'प्रजा राज्यम' के नाम से अपनी पॉलिटिकल पार्टी बनाई. अगले साल स्टेट इलेक्शन में 18 सीट जीत गए. 2012 में यह पार्टी कॉन्ग्रेस में मिल गई. चिरंजीवी को राज्य सभा से सांसद नॉमिनेट किया गया. उनकी संस्था 'चिरंजीवी चैरिटेबल ट्रस्ट' रक्तदान और नेत्रदान की बहुत बड़ी संस्था है.
Cinema Video:  लॉकडाउन के दौरान ग़ैर-हिंदी भाषाओं की ये 5 बेहतरीन फिल्में देखिए

Advertisement
Advertisement