अरविंद केजरीवाल ( Delhi CM Arvind Kejriwal ) की गिरफ्तारी के विरोध में दिल्ली में ‘लोकतंत्र बचाओ’ रैली हुई. INDIA गठबंधन के कई नेता इसमें शामिल हुए. साथ ही रैली में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ( Sunita Kejriwal ) भी शामिल हुईं. सुनीता केजरीवाल ने रैली को संबोधित भी किया. इस दौरान उन्होंने जेल से भेजा गया अरविंद केजरीवाल का पत्र भी पढ़ा ( Loktantra Bachao Rally By INDIA Alliance ).
केजरीवाल की पत्नी ने 6 गारंटी गिनाईं, फिर तुरंत INDIA गठबंधन वालों से माफ़ी मांगी, ऐसा क्यों किया?
Delhi CM Arvind Kejriwal की गिरफ्तारी के विरोध में INDIA गठबंधन के शीर्ष नेता दिल्ली में जमा हुए. रामलीला मैदान में Loktantra Bachao रैली का आयोजन किया गया. रैली को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन और सुनीता केजरीवाल ने संबोधित किया.
.webp?width=360)
रैली में सुनीता केजरीवाल ने कहा,
'आज आपके अपने केजरीवाल ने जेल से आपके लिए एक संदेश भेजा है. इस संदेश को पढ़ने से पहले, मैं आपसे कुछ पूछना चाहूंगी. हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरे पति को जेल में डाल दिया, क्या प्रधानमंत्री ने सही काम किया? क्या आप मानते हैं कि केजरीवाल जी एक सच्चे देशभक्त और ईमानदार व्यक्ति हैं? ये भाजपा के लोग कह रहे हैं कि केजरीवाल जी जेल में हैं, उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए. क्या उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए? आपका केजरीवाल शेर है, वे उन्हें लंबे समय तक जेल में नहीं रख पाएंगे.
रैली में सुनीता केजरीवाल ने अरविंद केजरीवाल का संदेश पढ़ा.
'मेरे प्यारे भारतवासियों जेल से आप अपने भाई-बेटे का प्रणाम स्वीकार कीजिए. मैं आज आपसे वोट नहीं मांग रहा. आने वाले चुनाव में आपसे किसी को हराने-जिताने की बात भी नहीं कर रहा हूं. आज मैं देश के 140 करोड़ लोगों से एक बड़ा भारत बनाने का सहयोग मांगता हूं. 140 करोड़ भारतवासियों को नया भारत बनाने के लिए आमंत्रित करता हूं. भारत एक पुराना देश है. हमारी संस्कृति कई हजारों साल पुरानी है. भारत में भगवान का दिया सब कुछ है. लेकिन हम फिर भी पिछड़े क्यों हैं. हमारे लोग अनपढ़ क्यों हैं. गरीब क्यों हैं. मैं यहां जेल में हूं. यहां सोचने के लिए काफी समय मिलता है. रात को टूट-टूट कर नींद आती है. भारत मां के लिए सोचता हूं. भारत मां बहुत दुखी हैं. वो दर्द में हैं और कराह रही हैं. '
संदेश में आगे लिखा था,
'जब महंगाई की वजह से लोगों को दो वक्त की रोटी नसीब नहीं होती तो भारत मां को दुख होता है. जब भारत मां के बच्चों को अच्छी शिक्षा नहीं मिलती. आजादी के 75 साल बाद भी लोग बिना सही इलाज के मर जाते हैं. तो भारत मां बेबस महसूस करती है. जब देश के कई हिस्सों में पावर कट होते हैं. टूटी सड़कें होती हैं तो मां को बहुत पीड़ा होती है. उस पर जब कुछ नेता सुबह शाम लच्छेदार भाषण देते हैं और शान-ओ-शौकत की जिंदगी जीते हैं. और अपने दोस्तों के साथ देश लूटने में लगे हैं. तो भारत मां को बहुत गुस्सा आता है. आइए ऐसा भारत बनाते हैं जहां सभी को खाना और काम मिलेगा. कोई बेरोजगार नहीं होगा. कोई गरीब नहीं होगा. कोई अंतर नहीं होगा. हर बच्चे को अच्छी शिक्षा मिलेगी. हर बीमार को अच्छा इलाज मिलेगा, चाहे वो अमीर हो या गरीब.'
केजरीवाल ने अपने संदेश में आगे लिखा,
गारंटी देकर माफ़ी क्यों मांगी?'अगर आप इंडिया गठबंधन को मौके देते हैं तो हम सब मिलकर ऐसे महान राष्ट्र का निर्माण करेंगे. सिर्फ नाम में इंडिया नहीं है. दिल में इंडिया है. मैं इंडिया गठबंधन की ओर से 140 करोड़ भारतवासियों को छह गारंटी देता हूं.'
केजरीवाल की गारंटियों के बारे में बताते हुए सुनीता केजरीवाल ने कहा,
# पूरे देश में 24 घंटे बिजली का इंतजाम करेंगे. कहीं कोई पॉवर कट नहीं होगा.
# पूरे देश के गरीबों की बिजली फ्री करेंगे.
# हर गांव-मोहल्ले में अच्छे सरकार स्कूल बनाएंगे. गरीबों और अमीरों के बच्चों को अच्छी और एक समान शिक्षा मिलेगी.
# हर गांव-मोहल्ले में मोहल्ला क्लीनिक बनाएंगे. हर जिले में शानदार मल्टीस्पेशलिटी सरकारी अस्पताल बनाएंगे. देश के हर व्यक्ति के लिए शानदारी और फ्री इलाज की व्यवस्था करेंगे.
# किसानों को स्वामीनाथन आयोग के मुताबिक सही फसलों पर MSP निर्धारित कर पूरे दाम दिलाएंगे.
# दिल्ली के लोगों ने पिछले 75 सालों से अन्याय सहा है. बाकी राज्यों के मुकाबले उनके अधिकार बहुत कम हैं. उनकी चुनी हुई सरकार पंगु है. ये अन्याय हम समाप्त करेंगे. दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाएंगे.
ये भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल CM की कुर्सी पर रहते हुए जेल जाने वाले पहले नेता बने
उन्होंने आखिर में बताया कि केजरीवाल इन एलानों के लिए INDIA गठबंधन के साथियों से माफी मांगते हैं. उनका कहना है कि ये एलान करने से पहले उन्होंने गठबंधन के साथियों की सहमति नहीं ली.
वीडियो: मयंक यादव स्पेल डाल बने प्लेयर ऑफ़ द मैच, अपने डेब्यू पर क्या-क्या बता गए?













