शनक ने आगे कहा, " मैं उस चर्च में अकसर जाता हूं. मगर संडे को मैं थोड़ा थका हुआ था. कुछ ही देर बाद मैंने धमाकों की आवाज सुनी और कुछ लोगों ने कहा कि चर्च में बम धमाका हुआ है. मैं चर्च की ओर भागकर गया और मैंने जो देखा उसे भूल नहीं सकता. पूरा चर्च ध्वस्त हो गया था. लोग चीख रहे थे. डेड बॉडी निकाल रहे थे. मेरी मां और दादी तो उन धमाकों में बच गईं मगर वहां मारे गए सैंकड़ों लोग मुझे अंदर तक हिला गए. मेरी दादी को हेड इंजरी हुई है और उनका ऑप्रेशन हुआ है. अब मुझे बाहर सड़क पर निकलने में भी डर लग रहा है." शनक ने ये भी कहा कि उस चर्च के अंदर धमाका इतना जबरदस्त था कि लोगों की मौत वहां मलबे के आकर लगने से ही हो गई. श्रीलंका में इस वक्त गम का माहौल है. क्रिकेट बिरादरी से लेकर कलाकार भी इस हादसे के आहत हैं. पूर्व श्रीलंकाई कप्तान कुमार संगाकारा का एक संदेश काफी वायरल हो रहा है. इसमें कुमार ने अपने मुल्क में लोगों को शांति और आपसी भाईचारे का संदेश दिया है. साथ ही एक वीडियो मैसेज भी वायरल हो रहा है जिसमें कुमार संगाकारा देश के बच्चों को देशहित में काम करने के लिए प्रेरित करते दिख रहे हैं.
लल्लनटॉप वीडियो भी देखें-













