अनिल कपूर समेत रवीना टंडन और शेखर कपूर ने श्रीलंका ब्लास्ट्स पर बहुत ज़रूरी बातें कही है.
रविवार की सुबह श्रीलंका से बुरी खबर आई. ईस्टर फेस्टिवल के दौरान श्रीलंका में सीरियल बलास्ट हुए हैं. न्यूज़ रिपोर्ट्स के मुताबिक इस अटैक में अब तक कम से कम 207 लोगों की मौत हो गई है और 400 से अधिक लोग घायल हुए हैं. धमाके चर्च और होटलों को टारगेट करके किए गए. सरकार की ओर से राहत और बचाव कार्य जारी है. सरकार ने तत्काल प्रभाव से कर्फ्यू की घोषणा कर दी है. अब तक 8 धमाके हुए हैं. कोलंबो में मीडिया से बात करते हुए वहां के जूनियर डिफेंस मिनिस्टर जुवान विजेवर्देने ने कहा है - "जब तक चीजें सुलझ नहीं जातीं, तब तक कर्फ्यू लागू रहेगा." श्रीलंका में हुए इस हमले से बॉलीवुड भी इमोशनल हो गया है. सबने अपने ट्विटर हैंडल से इस आतंकी घटना को क्रिटीसाइज़ किया है और पीड़ित लोगों के लिए दुआएं मांगी हैं. सबसे पहले आपको जैकलीन फ़र्नांडिस का रिएक्शन बताते हैं जो श्रीलंका से ही आती हैं.
1) जैकलीन फ़र्नांडिस-
''श्रीलंका में बम धमाकों की ख़बर से मैं बहुत दुखी हूं. दुर्भाग्य की बात है कि कोई ये देख नहीं पा रहा कि हिंसा चेन रिएक्शन की तरह होती है. इसको रोकना ही होगा.''
2) विवेक ओबेरॉय
" इन भयानक अटैक्स से बहुत दुखी और हैरान हूं. ये कायरता का काम है. जो आतंकवादियों ने ईश्वर की प्रार्थना के दिन किया. धिक्कार है उन पर. मैं सच्चे दिल से पीड़ितों और उनके परिवारों के लिए दुआ करता हूं. हम सब आपके साथ हैं. अपना ख्याल रखें."
3) अनुष्का शर्मा
4) अभिषेक बच्चन
5) परिणीति चोपड़ा
6) बोमन ईरानी
"इस खबर को सुनकर होश उड़ गए हैं. वहां के होटल में मैं एक बार रुका हूं और वहां की हालत सोचकर दिल बैठा जा रहा है. उन सबके लिए मेरी सांत्वना जिनके परिवारवालों की इसमें जानें गई हैं और जो घायल हुए हैं उनके लिए दुआएं. "
7) रवीना टंडन
"बहुत दुखी हूं ये देखकर कि ये घटना उस देश में हुई जो सालों की स्ट्रगल के बाद बढ़ना-खिलना शुरू हुआ था. श्रीलंका हमारी पसंदीदा घूमने की जगह है, अपने देश के करीब है, वहां के लोग मुझे बहुत पसंद हैं, वहां आखिरकार लोगों को शांति मिली थी. ये मूर्खतापूर्ण हिंसा उस शांति पर अपने निशान छोड़ जाएगी. मैं प्रार्थना करती हूं कि आप सब जल्दी ठीक हो जाएं."
8) हुमा कुरैशी
" कितना उदास दिन है!! चर्च जाते परिवारों और बच्चों पर हमला करना कितना भयानक है... क्या हो रहा है हमारी इस दुनिया को?"
9) स्वरा भास्कर
" श्रीलंका से दिल तोड़ने वाली दुखद खबर आई है. उन दरिंदों को बददुआएं लगे जिन्होंने इसे अंजाम दिया है. वो भी त्योहार के दिन! दुनिया कहां जा रही है? पीड़ितों और उनके परिवारों को हिम्मत और दुआएं."
10) निमृत कौर
11) दिया मिर्ज़ा
12) ईशा गुप्ता
13) विशाल ददलानी
14) विकी कौशल
15) सिद्धार्थ मल्होत्रा
16) अर्जुन कपूर
17) सोनू सूद
18) सिद्धांत चतुर्वेदी
19) मनोज बाजपेयी
20) शेखर कपूर
"आतंकवाद पूरी दुनिया का नंबर 1 दुश्मन है. कोई भी कहीं भी सुरक्षित नहीं है."
21) अनिल कपूर
"और कितनी मासूम जानें इस तरह जाएंगी? हम कब चैन से रह पाएंगे? मज़बूत रहो #श्रीलंका. हम आपके साथ हैं."
22) सोनाक्षी सिन्हा
जैसे-जैसे लोगों को पता चलता जा रहा है, वैसे-वैसे वो सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं. भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज श्रीलंका की इंडियन एम्बेसी से लगातार संपर्क में हैं. साथ ही भारतीय विदेश मंत्रालय ने कुछ हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं - +94777903082, +94112422788, +94112422789, +94777902082, +94772234176
Video: मोदी पर बनी फिल्म का ट्रेलर गायब हो गया है