शेन वॉर्न और ल्योड पोप का बॉलिंग एक्शन काफी मिलता है.
एक तरफ जहां ऑस्ट्रेलिया की नेशनल टीम इंग्लैंड से वनडे सीरीज हार गई है. वहीं अंडर-19 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को एक बेहद इंटरेस्टिंग मुकाबले में पटखनी दे दी है. क्या कभी कोई सोच भी सकता है कि कोई टीम 50 ओवर के मैच में 127 रन बनाए और अगली टीम अपना पहला विकेट 47 रन पर खोए और इसके बावजूद ये टीम हार जाए. ऐसा हुआ इस मैच में जब ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 96 रन पर ऑल आउट कर दिया. खास बात ये कि इस 31 रन की जीत में एक बॉलर उभर कर आया है जिसे ऑस्ट्रेलिया का अगला शेन वॉर्न कहा जाने लगा है.

नाम है ल्योड पोप. इस लेग स्पिनर ने 35 रन देकर 8 विकेट लिए. ये अंडर-19 वर्ल्ड कप के इतिहास की बेस्ट बॉलिंग परफॉर्मेंस है. इंग्लैंड ने अपनी पारी की शुरुआत अच्छी करते हुए 47 रन के स्कोर पर एक भी विकेट नहीं खोया था. मगर पोप की गेंदबाजी इंग्लैंड पर इतनी भारी पड़ी कि उनके 10 विकेट 39 रन पर ही गिर गए. इस तरह ऑस्ट्रेलिया इस वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंच गया है.
ये वीडियो देखिए-
1 दिसंबर 1999 को पैदा हुए इस बॉलर की तुलना शेन वॉर्न से इसके बॉलिंग स्टाइल के चलते तो हो ही रही है. साथ ही पोप की इस परफॉर्मेंस को देखकर क्रिकेट के जानकार साल 1999 वर्ल्ड कप में शेन वॉर्न की परफॉर्मेंस को याद कर रहे हैं. उस वक्त ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका से था और 213 रन के स्कोर को डिफेंड करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 50 ओवर की दो गेंद रहते साउथ अफ्रीका को फाइनल में पहुंचने से रोक दिया था. वॉर्न ने अपने 10 ओवर के स्पेल में 29 रन देकर 4 विकेट लिए थे और ये मैच टाइ हुआ था और रन रेट के हिसाब से ऑस्ट्रेलिया फाइनल में पहुंच कर अगले मैच में वर्ल्ड कप भी जीता था.
Also Read:
IPL शुरू होने की तारीख आ गई है, मैच शुरू होने का समय बदल गया है मितरों!