कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजस्थान से राज्यसभा चुनाव के लिए 14 फरवरी को नामांकन (Sonia Gandhi filed nomination) दाखिल किया. अब उनके चुनावी हलफनामे के वाले से संपत्ति का ब्योरा सामने आया है. इसमें सोनिया गांधी का एक घर की भी जानकारी है जो इटली में है. वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने हलफनामे में इस पैतृक संपत्ति की कीमत बताई है.
सोनिया गांधी के हलफनामे में इटली वाले घर का जिक्र, पता है कीमत कितनी है?
2014 के लोकसभा चुनाव से पहले सोनिया के चुनावी हलफनामे के मुताबिक, इटली में मौजूद इस संपत्ति में उनके हिस्से की कीमत 19.9 लाख रुपये बताई गई थी.


इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक सोनिया गांधी की इस संपत्ति की कीमत 26 लाख 83 हजार 594 रुपये है, यानी लम्पसम 27 लाख रुपये. 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले सोनिया के चुनावी हलफनामे के मुताबिक, इटली में मौजूद इस संपत्ति में उनके हिस्से की कीमत 19.9 लाख रुपये बताई गई थी.
12 करोड़ से ज्यादा संपत्ति की मालकिनचुनावी हलफनामे के मुताबिक, सोनिया गांधी के पास 90,000 रुपये नकद है. वहीं उनकी कुल संपत्ति का मूल्य 12.53 करोड़ रुपये है. इसमें सोनिया की चल और अचल संपत्ति दोनों शामिल है. सोनिया के पास 6.38 करोड़ रुपये की चल संपत्तियों में ज्वेलरी, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से रॉयल्टी, निवेश, बॉन्ड, बैंक डिपॉजिट और कैश शामिल है.
सोनिया के पास मौजूद ज्वेलरी की कीमत 1.07 करोड़ रुपये है, जो उनकी चल संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा है. ज्वेलरी में 1.3 किलोग्राम सोना (49.95 लाख रुपये) और 88 किलोग्राम चांदी (57.2 लाख रुपये) है. सोनिया गांधी की आय के स्रोतों में सांसद वेतन, रॉयल्टी इनकम, बैंकों से ब्याज, बॉन्ड, लाभांश और म्यूचुअल फंड प्रॉफिट शामिल है.
#2014 में सोनिया गांधी की संपत्ति 9.28 करोड़ थी.
#2019 में ये संपत्ति बढ़कर 11.82 करोड़ हो गई.
#2024 में 12.53 करोड़ की संपत्ति दर्ज की गई.
ये भी पढ़ें- सोनिया गांधी राजस्थान से जाएंगी राज्यसभा, रायबरेली सीट का क्या होगा?
2014 से 2019 के बीच सोनिया की संपत्ति में लगभग 27.59% की वृद्धि हुई. 2019 से 2024 तक लगभग 5.89% की बढ़ोतरी हुई. हालांकि, 2009 और 2014 के बीच उनकी संपत्ति में 574.18% का उछाल देखा गया. सोनिया गांधी ने 15 फरवरी को रायबरेली वासियों के नाम एक भावुक चिट्ठी लिखी है. इसमें उन्होंने इस बात का जिक्र किया कि अब वो लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी, लेकिन उनका मन और प्राण हमेशा रायबरेली के पास ही रहेगा. साल 2004 से सोनिया गांधी लोकसभा में रायबरेली का प्रतिनिधित्व कर रही हैं.
वीडियो: सोनिया गांधी ने क्यों कहा 'अपना है', क्रेडिट वॉर शुरू हो गई?












