The Lallantop

सांप की मौत हुई, डेथ मिस्ट्री सुलझाने के लिए पोस्टमार्टम करवाया, FIR दर्ज कर ली!

मामला यूपी के बागपत का है.

Advertisement
post-main-image
आनंद पुष्कर, SDO और सांप की फोटो(फोटो: ANI और यूपी तक)

सांप (Snake) को मारना या उसे कैद करके रखना अपराध की श्रेणी में आता है. सांप पर्यावरण की सुरक्षा करने में अहम भूमिका निभाते हैं, तो ऐसे में उनकी सुरक्षा करना जरूरी हो जाता है. आपको लग रहा होगा कि हम ये सब क्यों बता रहे हैं?  दरअसल, बागपत (Bagpat) के पास एक गांव में सांप की मौत मिस्ट्री बन गई है. सबकुछ विस्तार से बताते हैं. 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बागपत के छपरौली(Chhaprauli) थाना क्षेत्र के अंर्तगत आता है शबका (Shabka) गांव. यहां 8 जनवरी, को एक सांप के मारे जाने की सूचना मिली. जिसके बाद मौके पर पहुंचकर वन विभाग की टीम ने सांप की डेड बॉडी को कब्जे में लिया. फिर जांच पड़ताल शुरु की. अब वन विभाग की टीम सांप के शव का पोस्टमार्टम करवा रही है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें सांप को डंडे के सहारे गांव की गलियों में घुमाया जा रहा है. वन विभाग की टीम इस वीडियो का इस्तेमाल अपनी जांच में कर रही है. टीम ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया है. अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है.

वन विभाग के लोगों का क्या कहना है?

वन विभाग के SDO आंनद पुष्कर ने बताया, 

Advertisement

‘8 जनवरी, 2023 को हमारे पास एक केस आया था. जिसमें एक सांप के मारे जाने की जानकारी थी. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा था. ये मामला गांब शबका का है. हमारे विभाग द्वारा जांच की गई है, जिसमें हमें एक मृत सांप मिला है. ये सांप शेड्यूल-1 का है. ’ 

 

उन्होंने आगे बताया कि वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट के तहत सांप का पोस्टमार्टम कर लिया गया है. पोस्टमार्टम की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है. हालांकि, अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है. 

(ये स्टोरी हमारे साथी आर्यन ने लिखी है.)

Advertisement

वीडियो: सोशल लिस्ट: बागपत के 'आइंस्टाइन' चचा ने ऐसा क्या किया कि लोग फैन हो गए?

Advertisement