सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत ज्यादा शेयर किया जा रहा है. यह वीडियो उत्तर प्रदेश के शामली-मुजफ्फरनगर बॉर्डर के कोतवाली क्षेत्र के लाख गांव का बताया जा रहा है. इस वीडियो में दो सिख ट्रक ड्राइवर और उत्तर प्रदेश के पुलिस फोर्स के बीच बहस होती दिख रही है. ड्राइवर का आरोप है कि जब तक वह पुलिस वालों को साइड देते उतनी देर में पुलिस वालों ने ट्रक को ओवरटेक करते हुए रोक लिया. इसके बाद जबरदस्ती ट्रक से नीचे उतारना चाहा. जब ड्राइवर नीचे आए तो पुलिस वालों से बहस जारी रही. इसी बहस के दौरान एक पुलिस वाले ने सिख ड्राइवर की दाढ़ी पकड़ ली जिस पर ड्राइवर झल्ला गया और दूसरे पुलिस वाले को धक्का देकर धमकाने लगा. इसके बाद ट्रक ड्राइवर और गुस्सा हो गया. वह जल्दी से ट्रक की ओर गया और तलवार निकाल लाया और पुलिस वालों को फिर से धमकाने लगा. इसके बाद पुलिस वालों से कहा- हिम्मत है तो अब हाथ लगाकर दिखाओ.

एक और पुलिस वाले ने उस ड्राइवर से बात करनी चाही और उससे पूछा कि किसने तुम्हारी दाढ़ी पकड़ी है. ड्राइवर ने इशारा करके बताया भी कि उस पुलिस वाले ने दाढ़ी को हाथ लगाई है लेकिन वीडियो में ड्राइवर बहुत गुस्से में नजर आ रहा है और पुलिस वालों को डांट रहा है. पुलिस का कहना है कि कई बार हॉर्न बजाने के बाद भी युवकों ने पुलिस की जीप को साइड नहीं दी थी. क्या उन्हें पता नहीं था कि वह पुलिस की गाड़ी है और उन्हें उसी वक्त रुक जाना चाहिए था. बात बढ़ती गई और अंत में दोनों युवकों को नजदीकी थाने ले जाया गया.
वीडियो को यहां देख सकते हैं.
वीडियो- पड़ताल: क्या राहुल गांधी के रोड शो में लहराए गए पाकिस्तानी झंडे?