19 अक्टूबर, 2017 को मैच हुआ लाहौर में. पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच. तीन T-20 मैच की सीरीज़ में पाकिस्तान दो मैच जीत चुका था. आखरी मैच में भी जीता. सीरीज़ का स्कोर 3-0 कर दिया. लेकिन महफिल लूटी सानिया मिर्ज़ा ने. शोएब मलिक ने इस आखिरी मैच में 24 बॉल में 52 रन बनाए. तो उन्हें बनाया गया मैन ऑफ द मैच रहे और एक बाइक दी गई. इस पर सानिया ने उनसे ट्वीट कर के पूछा-
'चलें फिर इसपे ?'
शोएब जवाब देते, इस से पहले एक और ट्वीट आ गया
तो शोएब को जवाब देना पड़ा 
कायदे की बात ये कि इस ट्विटर थ्रेड को सभी ने एन्जॉय किया. वर्ना पाकिस्तान में इस से पहले लोग इसलिए भी आहत हो चुके हैं कि टीम ने मैच जीतकर अल्लाह का शुक्रिया करने की बजाय पुशअप क्यों कर डाले. हमारी तरफ से बड़ा वाला थंब्स-अप सानिया-शोएब को.
कैसे कपड़े सिलने वाली सुखविंदर कौर बन गई राधे मां?
और पढ़ेंः
अपने छोटे कपड़ों और फतवे पर सानिया मिर्जा ने लिखा है ये