Stranger Things सीरीज में Demogorgon जीव नजर आया था. उसका बड़ा सा मुंह था. दो पैरों पर भी चल सकता था. दावा है कि उससे मिलता-जुलता एक रहस्यमय जीव अमेरिका-मेक्सिको बॉर्डर पर दिखाई दिया है. उसकी तस्वीर सामने आने के बाद एलियन से लेकर दूसरे डायमेंशन तक जैसी थ्योरीज फिर चर्चा में आ गई हैं. कहा जा रहा है कि ये ‘दूसरे डायमेंशन’ से आया जीव हो सकता है, जो इंटेलिजेंट है. दो पैरों पर चल सकता है. लंबाई 6 फीट तक हो सकती है.
US-मेक्सिको बॉर्डर के पास रहस्यमय सफेद जीव दिखने का दावा, तस्वीर पूरी दुनिया में वायरल
US Mexico border Mystery creature: सामने आई तस्वीर में एक बड़ा सफेद रंग का जीव दिखाई दे रहा है. उसकी पूछ काफी लंबी है. देखकर लगता है वो ईंट की दीवार पर चढ़ रहा है.

सामने आई तस्वीर में एक बड़ा सफेद रंग का जीव दिखाई दे रहा है. उसकी पूछ काफी लंबी है. देखकर लगता है वो ईंट की दीवार पर चढ़ रहा है. Daily Mail की रिपोर्ट के मुताबिक, UFO विशेषज्ञ जैमे मौसन ने दावा किया है कि यह जीव मेक्सिको की 'वैली ऑफ जुआरेज' में मुर्गियों और खरगोशों का ‘शिकार’ कर रहा है. यह इलाका रियो ग्रांडे नदी के किनारे बसा है.
‘बुद्धिमान और फुर्तीला’ जीवजैमे मौसन की टीम का कहना है कि यह जीव इलाके में पाए जाने वाले आम जानवरों से बिल्कुल अलग है. UFO विशेषज्ञ ने इस 'अजीब' जीव को बुद्धिमान और फुर्तीला बताया. ये दो पैरों पर चल सकता है.
जैमे यहीं नहीं रुकते. वे दूसरे डायमेंशन में विश्वास करते हैं. अपने इस यकीन के हवाले से वो कहते हैं कि ये जीव किसी दूसरे डायमेंशन से आया एलियन जीव हो सकता है.
उन्होंने आगे कहा,
"ये वहां क्यों दिखाई दिया? यह एक रहस्य है. क्या ये अलग-अलग आयामों से आए प्राणी हैं? क्या ये किसी अन्य जीव के साथ आए हैं? क्या ये किसी शिप से आए हैं?"
जैमे मौसन की टीम ने जीव का आकार दीवार की ऊंचाई से लगाया. दावा है कि सिर से लेकर पूंछ तक इसकी लंबाई लगभग छह फीट है, जिसमें से अकेले पूंछ ही करीब तीन फीट लंबी है.
वैसे अमेरिका में एलियन थ्योरी पर बेतुके दावे करने वालों की कमी नहीं है. इन कथित एक्सपर्ट्स को हर अनजान चीज, जीव या घटना 'एलियन का सबूत' लगती है. इनके ज्यादातर अंट शंट दावे आखिर में फेक साबित हुए हैं.
ये भी पढ़ें: ‘दलेर मेहंदी को 35 लाख रुपये देने का सबूत दो’, मीका सिंह का उत्तराखंड के मंत्री को खुला चैलेंज
जैमे ने पहले भी किए कई दावेजैमे मौसन का UFO और एलियन जीवन से जुड़े अजीबोगरीब दावे करने का पुराना इतिहास रहा है. इनमें कुछ ऐसी घटनाएं भी शामिल हैं, जो बाद में पूरी तरह से फर्जी निकलीं.
साल 2023 में जैमे मौसन ने मैक्सिकन कांग्रेस के सामने दो 'गैर-मानवीय' ममी पेश कीं. उन्होंने दावा किया था कि ये पेरू में मिली थीं और एलियन जीवन का सबूत थीं. बाद में फोरेंसिक विशेषज्ञों ने जांच कर बताया कि ये फर्जी है. जिन्हें 'एलियन ममी' कहा जा रहा था, वो असल में जानवरों और इंसानों की हड्डियों को जोड़कर बनाई गई गुड़िया थीं.
ये कथित रहस्यमय जीव भी Hoax निकले तो हैरानी नहीं होनी चाहिए. जो एलियन थियोरिस्ट इसके साइज से लेकर बुद्धिमान होने तक का दावा ठोक रहे हैं, वे इसका कोई वीडियो तक नहीं दिखा पा रहे हैं. दावा है कि ये जीव इलाके की मुर्गियां खा रहा है. लेकिन जुआरेज सिविल प्रोटेक्शन के अधिकारियों का कहना है कि उन्हें इलाके में किसी खतरनाक जीव के होने की रिपोर्ट नहीं मिली है. ना ही पालतू जानवरों के उठाए जाने की शिकायत की गई.
वीडियो: शूटर्स के निशाने पर टाइगर नहीं रणबीर कपूर थे, हमले से पहले रेकी भी की











